बूंदी

रेश्म के धागों से सजे बाजार, बहनों को लुभा रही राखियां

भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही बाजार सजने लगे हैं।

2 min read
Aug 20, 2018
Milk marketed with silk yarn, cherishing the sisters
रेश्म के धागों से सजे बाजार, बहनों को लुभा रही राखियां

बूंदी. भाई-बहिन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ ही बाजार सजने लगे हैं। विभिन्न वैरायटियों की राखियों की इसबार भरमार है। रक्षाबंधन के त्यौहार में 6 दिन शेष है।
राखियों की दुकानों में कई डिजाइन व वैरायटी की राखियां इस बार बाजार में आई है। बाजार में सजी राखियों से दुकानों में रक्षाबंधन का त्यौहार भी स्टाइलिस होता जा रहा है। बाजार में डिफरेंट डिजाइन की स्टाइलिस का ट्रेंड नजर आ रहा है। टीवी में बच्चों को दिखने वाले उनके फेवरेट कार्टून व सुपरहीरों बच्चों की कलाइयों में बंधे हुए नजर आएंगे। वहीं युवतियों में यूनिक व स्टाइलिस राखियों का काफी क्रेज देखा जा रहा है। इसी के्रेज को देखते हुए बाजार में त्यौहारी सीजन की रौनक शुरू हो गई है।

चांदी की राखी देंगी लुकिंग
इस बार चांदी की राखियों की नई-नई वैरायटी आई है, जो भाईयों के हाथ की शोभा बढ़ाते हुए नजर आएगी। बाजार में गोल नग, एडी नग वाली सहित चांदी की राखी बहनों के लिए अपने भाईयों के लिए आकर्षण रहेगी।

मोदी व छोटा भीम आकर्षण
बाजार में राखियों से सजी दुकानों में नई-नई वैरायटियों के साथ छोटे बच्चों के लिए मोदी व छोटा भीम की राखियां बच्चों के हाथ में नजर आएगी।
वहीं बच्चों के पंसीदा कार्टून डोरेमोन, लाइट वाली मोटू-पतलू व बेनटेन वाली राखियां बच्चों को लुभाने के लिए दुकानों में सजकर तैयार है। छोटे बच्चे ऐसी राखियों को सबसे ज्यादा पसंद करते है।

महिलाओं को भा रहे फूंदे
शहर के बाजारों व गली-मोहल्लों में घूूम रहे फैरी वालों में इस बार महिलाओं को भी रेशम का डोरा, चूड़े की राखी व फूंदा लुभा रहे हैं। इधर, शहर के राखी विक्रेता ऋषभ भडक़त्या व महावीर बताते है कि रक्षाबंधन के त्यौहार में 6 दिन शेष बचे है, लेकिन बाजार में खरीदारी नहीं बढ़ी है। जिस समय बाजार में राखी को लेकर चहल-पहल शुरू हो जाती है, वो अभी तक देखने को नहीं मिली है।

Published on:
20 Aug 2018 11:58 am