बूंदी

गहलोत सरकार के खिलाफ मंत्री ने खोला मोर्चा, बूंदी बिजली विभाग से नाराज राज्यमंत्री अशोक चांदना धरने पर बैठे

Ashok Chandna dharna : राजस्थान सरकार के खिलाफ गहलोत का मंत्री। राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

2 min read
Ashok Chandna dharna

बूंदी में आमजन बिजली की कटौती से बुरी तरह से परेशान है। शहर और गांव में कई जगह बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। पर समाधान दूर कौड़ी नजर आ रही है। अब गहलोत सरकार के मंत्री ने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने आज शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए। अशोक चांदना ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। अशोक चांदना हिडोंली-नैनवां से विधायक भी हैं। वहीं अपनी सफाई में बिजली विभाग खपत की तुलना में कम उत्पादन की बात कह रहा है।

कलेक्ट्रेट के घेराव का किया था आह्वान

इससे पूर्व 4 सितम्बर को खेल मंत्री अशोक चांदना ने खुद ट्वीट कर बिजली विभाग खिलाफ के घेराव का ऐलान किया था। ट्वीट में लिखा, हिण्डोली-नैनवां के बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों की समस्याओं को लेकर कल दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। आप सभी सादर आमंत्रित है। पर देर रात एक और ट्वीट लिख कर उन्होंने आम जनता से कहा, माननीय ऊर्जा मंत्री @BSBhatiInc ने विश्वास दिलाया है कि हिण्डोली-नैनवां, बून्दी में बिजली उपभोक्ताओं एवं किसानों की समस्याओं का आगामी 2 से 3 दिन में समाधान कर दिया जाएगा। अतः कल कलेक्ट्रेट बूंदूी पर होने वाले धरने को शुक्रवार 8 सितंबर तक स्थगित किया गया है।

तीन दिन में सब ठीक करने का आश्वासन दिया

राज्य मंत्री अशोक चांदना की मांगें है, हिंडोली नेनवा में हो रही विद्युत आपूर्ति के सुधार किया जाए। किसानों के ट्रांसफार्मर खराब है उन्हें तुरंत बदले जाएं। इस पर विद्युत अभियंताओं ने आश्वासन दिया कि वह आज से ही तीन दिन में सभी व्यवस्थाओं को सुधार देंगे।

यह भी पढ़ें - सस्ती बिजली पर बड़ा फैसला, RERC के नए आदेश से होगा सबका फायदा

मंत्री अशोक चांदना धरने पर बैठे

पर आठ सितंबर का एल्टीमेटम टाइम खत्म हो गया तो खेल मंत्री अशोक चांदना ने अपनी नाराजगी जताते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला दिया। मंत्री अशोक चांदना शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के बाहर बिजली विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें - Kisan Sammelan Bhilwara : मल्लिकार्जुन खरगे भाजपा पर बरसे, कहा - प्रदेश की जनता कांग्रेस को दोबारा चुनेगी

Published on:
08 Sept 2023 03:12 pm
Also Read
View All