बूंदी

CA और RAS के एग्जाम क्लियर करने के बाद बूंदी के सौरभ ने UPSC में हासिल की 146वीं रैंक, रोज करते थे 15 घंटे पढ़ाई

Saurabh Sharma UPSC Success Story: बूंदी निवासी सौरभ शर्मा ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 146वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। सीए और आरएएस जैसी कठिन परीक्षाएं पास करने के बाद उन्होंने तीसरे प्रयास में आईएएस बनने का सपना साकार किया।

less than 1 minute read
Mar 07, 2026
सौरभ शर्मा की फोटो: पत्रिका

Civil Services Motivational Story: यूपीएससी सिविल सर्विस-2025 में बूंदी के गुरुनानक कॉलोनी निवासी सौरभ शर्मा ने ऑल इंडिया में 146वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तीसरे प्रयास में आइएएस परीक्षा पास कर सौरभ ने अपने सपने को साकार किया।

वर्तमान में सौरभ अहमदाबाद में अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता मिलिंद कुमार शर्मा प्रोफेसर तथा माता कुमुद शर्मा सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। दोनों जोधपुर में कार्यरत हैं। वहीं दादा दिनेश कुमार भूतिया अधिवक्ता हैं। सौरभ की स्कूल व कॉलेज शिक्षा जोधपुर में ही हुई है।

ये भी पढ़ें

Success Story: लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर कोटा के माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने बिना कोचिंग के क्रैक किया UPSC एग्जाम, हासिल की 153वीं रैंक

सौरभ बीकॉम में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उन्होंने सीए की परीक्षा भी पास की है। इससे पहले उनका चयन आरएएस में भी हो चुका था, लेकिन उन्होंने आइएएस बनने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए तैयारी जारी रखी। लगातार दो प्रयास में असफल रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली।

जैसे ही सौरभ के आइएएस में चयन की खबर मिली, परिवार में खुशी का माहौल हो गया। क्षेत्र के लोगों और परिचितों ने घर पहुंचकर बधाई दी। सौरभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, माता-पिता और दादा-दादी को दिया है।

15 घण्टे नियमित अध्ययन

आइएएस बनने के अपने लक्ष्य के लिए सौरभ पिछले करीब दस वर्षों से प्रतिदिन 15 घंटे तक नियमित अध्ययन करते रहे। वे सुबह 4 बजे उठकर योग व प्राणायाम करते और उसके बाद पढ़ाई में जुट जाते थे। सभी विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ रही है।

गिटार का शौक

पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें गिटार बजाने का भी शौक है। गीता के साथ वेद और कुरान में भी उनकी रुचि रही है। सौरभ प्रकृति और पक्षियों से भी विशेष लगाव रखते हैं तथा समय मिलने पर उनके संरक्षण के लिए भी कार्य करते हैं।

ये भी पढ़ें

UPSC Result 2026: जयपुर के इन युवाओं ने लहराया परचम, दादा पटवारी तो पोता बनेगा अफसर, किसान की बेटी ने भी बढ़ाया मान

Published on:
07 Mar 2026 12:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर