बूंदी

पुलिस से बचकर भाग रहे धरती के भगवान…वजह जानकर रह जाएगें हैरान !

मरीजो पर आफत सुने हो गए अस्पताल, दर्द लेकर लौटे मरीज
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 1:41 PM IST
patients-returned-to-the-hospital-received-pain
bundi hospital

बूंदी. भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक सरकार की वादा खिलाफी से क्या रूठे मरीजो पर आफत आ गई। सरकार ने मनाने की कोशिश की लेकिन चिकित्सको पर दुर्भाग्यवश कार्रवाई का आरोप लगाते हुए चिकित्सक अपनी विभिन्न मांगो के साथ सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में उतरते हुए आगामी 18 दिसम्बर को प्रदेशव्यापी आव्हान पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया लेकिन इससे दो दिन पहले ही सरकार ने रैसला का डंडा चलाते हुए चिकित्सको पर कार्रवाई शुरू कर दी ऐसे में चिकित्सक भूमिगत हो गए।

बूंदी में शुक्रवार रात अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष सहित दो चिकित्सको को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर लिए और आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों के घरों में दबिश दी। इसके बाद अधिकतर चिकित्सक रात को ही शहर से बाहर निकल गए हैं।

जिले के चिकित्सक भूमिगत होने के बाद शनिवार को जिलेभर में चिकित्सालय सूने हो गए। जिला चिकित्सालय में मरीज सुबह से ही इधर.उधर चिकित्सकों को तलाशते रहे। गंभीर रोगियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। यहां एक भी चिकित्सक काम पर नहीं आए हैं।

Read More: सूर्य खोलेगा किस्मत के द्वार, नए साल में इन पर होंगी पैसों की बरसात

चिकित्सक आवास के तोड़े ताले
बूंदी में नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रघुवीर मीणा के खोजागेट रोड स्थित सरकारी आवास में पुलिस ने देर रात ताले तोड़ दिए। जब आवास में चिकित्सक नहीं मिले तो सो रहे चौकीदार को उठाकर ले गए।

दो चिकित्सक गिरफ्तार
रेस्मा में बूंदी कोतवाली पुलिस ने राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कल्प शांडिल्य व चिकित्सक उदेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जिले के सभी चिकित्सक भूमिगत हो गए।

Published on: