बूंदी

अब टेबलेट से कर सकेंगे ‘स्मार्ट पढ़ाई’ सरकार का नवाचार

आईटी के इस जमाने में अब जनजाति के छात्र-छात्राएं भी टेबलेट से ‘स्मार्ट पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

2 min read
Apr 04, 2018
'Smart studies' government will now be able to do the tablet

बूंदी. आईटी के इस जमाने में अब जनजाति के छात्र-छात्राएं भी टेबलेट से ‘स्मार्ट पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ विद्यार्थी अपने सही-गलत के ज्ञान के साथ अपनी मनपंसद विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगे। ये होगा ज्ञान दर्पण प्रोजेक्ट के माध्यम से।
राजस्थान सरकार ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से जिले में संचालित छात्रावासों में पढऩे वाले जन-जाति के छात्र-छात्राओं के लिए नवाचार शुरू किया है।

इसके माध्यम से इन बच्चों को कम्प्यूटर का ज्ञान भी टेबलेट के माध्यम से मिलने लगेगा। वहीं सारा कार्य पेपरलैस हो जाएगा। जिले में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से संचालित छात्रावास सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग की ओर से कंटेट एक्सेस डिवाईस (सीएडी) से जुड़ेंगे। इससे छात्रावास में रह रहे विद्यार्थी टेबलेट को सीएडी से कनेक्ट कर अपने मनपंसद विषय की पढ़ाई कर सकेंगे।

ऐसे कर सकेंगे टेबलेट से पढ़ाई

योजना के तहत प्रत्येक छात्रावास में सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग कंटेट एक्सेस डिवाइस (सीएडी) स्थापित करेगा, जो एक तरह का सर्वर होगा। छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों को टेबलेट दिए जाएंगे। जब भी विद्यार्थीयों को समय मिलेगा वे सीएडी से वाईफाई के माध्यम से टेबलेट को कनेक्ट कर संबधित विषय का आसानी से अध्ययन कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थीयों को अपनी कक्षा व विषय का भी पंजीयन कराना होगा।१० विद्यार्थियों पर एक टेबलेट १० विद्यार्थियों के समूह में एक टेबलेट दिया जाएगा।

विभाग को १५ टेबलेट प्राप्त हुए है। जिससे वे रोटेशन के हिसाब से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा विभाग की ओर से इन छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त कोंचिग का भी लाभ दिया जा रहा है।सही-गलत की मिलेगी जानकारी

बनेगी आईडी

जनजाति छात्रावास में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का पहले रजिस्टे्रशन होगा। इसके बाद सभी की ज्ञान दर्पण पर यूजर आईडी बनाई जाएगी। फिर छात्र-छात्राओं ने कितना यूज करा, क्या करा इसकी जानकारी ऑनलाइन देखने को मिलेगी। इसके लिए वार्डन को टे्रनिंग दी गई।

सरकार का नवाचार

& आईटी का जमाना है, ऐसे में जनजाति के छात्र-छात्राओं को नई चीज सीखने को मिलेगी। अभी से कम्प्यूटर का ज्ञान मिलेगा। टेबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। सरकार का नया नवाचार है।
जुगल किशोर मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला परिषद,बूंदी

मुख्यालय द्वारा जिन छात्रावासों में टेबलेट वितरित किया गया। उनका सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग की ओर से निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें टेबलेट संबधित वार्डन से जानकारी ली जाएगी।
पंकज मीणा, उपनिदेशक, सूचना एवं प्रोद्यौगिकी विभाग, बूंदी

Published on:
04 Apr 2018 12:31 pm