बूंदी

राजस्थान में दामाद ने चाकू मारकर की ससुर की हत्या, पत्नी को वापस घर ले जाने को लेकर विवाद के दौरान घटना

दामाद ने ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बूंदी जिले के केशोरायपाटन बस्ती की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2025, 9:39 PM IST
son-in-law stabbed his father-in-law to death in Bundi Rajasthan
Demo Photo

राजस्थान के बूंदी में पति-पत्नी के विवाद के बीच में दामाद ने ससुर की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना जिले के केशोरायपाटन बस्ती की है। रविवार को अजमेर के किशनगढ़ निवासी शहजाद (50) अपनी पत्नी को वापस लेने आया था, जो अपने मामा ससुर कल्लू खान (62) के पास रह रही थी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच कहासूनी हुई। तभी बीच-बचाव के लिए आए मामा ससुर कल्लू खान की शहजाद ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं बचाव का प्रयास करने पर मामा सास व पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

शहजाद और उसकी पत्नी शबीना के बीच था मनमुटाव

पुलिस ने बताया कि पिछले तीन माह से शहजाद और उसकी पत्नी शबीना के बीच मनमुटाव चल रहा है। इस दौरान वह अपने मामा ससुर के यहां रहने चली आई थी। रविवार को शहजाद अपनी पत्नी शबीना को वापस लेने आया। शबीना वापस जाने को तैयार नहीं थी। इस दौरान विवाद बढ़ गया। बीच-बचाव के दौरान शहजाद ने कल्लू खां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

जबकि कल्लू खां की पत्नी शाहजहां चाकू के हमले से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कोटा रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने कल्लू खां को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि केशोरायपाटन के झुग्गी बस्ती में कल्लू और उसकी पत्नी शाहजहां अकेले रहते हैं। रविवार को सभी घर पर थे। इसी दौरान शहजाद ने अपनी पत्नी का नाम पुकारा। कल्लू खान जब बाहर आया तो उसने देखा कि शबीना का पति शहजाद वहां खड़ा था। शहजाद अपनी पत्नी शबीना के बारे में पूछने लगा और इसी दौरान कहासुनी हो गई और उसने कल्लू पर चाकू से हमला कर दिया।

Updated on:
19 Jan 2025, 9:39 PM IST
Published on: