बूंदी

सिगरेट उधार नहीं देने पर युवक के पेट में चाकू घोंपा, कोटा भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के नैनवां रोड पर एक रिसोर्ट के आगे पान की थड़ी लगाने वाले युवक को सिगरेट उधार न देना महंगा पड़ गया। दोपहर में बाइक सवार तीन युवकों ने सिगरेट उधार न मिलने पर युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को कोटा रैफर किया गया है।
2 min read
Jul 12, 2026
Stabbed in the stomach
बूंदी. घायल का उपचार करते चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी।

बूंदी. सदर थाना क्षेत्र के नैनवां रोड पर एक रिसोर्ट के आगे पान की थड़ी लगाने वाले युवक को सिगरेट उधार न देना महंगा पड़ गया। दोपहर में बाइक सवार तीन युवकों ने सिगरेट उधार न मिलने पर युवक पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल युवक को कोटा रैफर किया गया है।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, नैनवां रोड निवासी बहादुर मीणा लंबे समय से रिसोर्ट के पास पान की थड़ी लगाता है। दोपहर में बाइक पर आए तीन युवकों ने बहादुर से उधार में सिगरेट मांगी। इनकार करने पर कहासुनी हो गई। युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। आसपास खड़े लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों युवक तैश में आ गए। उनमें से एक युवक ने जेब से चाकू निकालकर बहादुर के शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।

हमलावरों ने युवक को करीब सात बार चाकू घोंपा। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायल युवक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे ऑटो में बैठाकर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। चिकित्सकों की टीम भी युवक की गंभीर हालत देखकर हैरान रह गई और तुरंत उसके बचाव में जुट गई।

घायल युवक को करीब 50 टांके लगाए गए। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे कोटा रैफर कर दिया गया। थाना अधिकारी भंवर ङ्क्षसह के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट पर रवि कुमार बैरवा सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फेफड़े तक घाव था

सर्जन डॉ.शुभम व्यास ने बताया कि घायल के खून ज्यादा बह गया। तीन जगह गहरे घाव थे।। करीब 80 टांके आए है। धारदार हथियार के वार से पेट के आंत बाहर आ गई,साथ ही गर्दन से खून अधिक मात्रा में बह गया थी। सर्वप्रथम ब्लीङ्क्षडग रोक कर खून चढ़ाया गया। चेस्ट में फेफड़े तक गहरा चाकू का घाव था। बायां फेफडा सिकुड़ा हुआ था। चेस्ट ट््यूब डाल कर इलाज किया गया।

Updated on:
12 Jul 2026 12:02 pm
Published on:
12 Jul 2026 12:02 pm