
बूंदी. ग्रीष्मकालिन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर इस बार भी आवासीय ही होगें।
हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मई-जून माह में राजस्थान प्रारम्भिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों को पढ़ाने की नवीन तकनीकों की जानकारी देने के लिए 6 दिवसीय आवासीय कैंप आयोजित किए जाते हैं, मगर छुट्टियां होने के कारण अधिकांश शिक्षक कैंपों में आते ही नहीं हैं।
लेकिन इस बार शिक्षको को बॉयोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज होगी जो उसी दिन मुख्यालय जाएगी वहीं प्रशिक्षण शिविर में नहीं आने के लिए बीमारी का बहाना भी नहीं चलेगा। बीमार होने की स्थिति में मेडिकल बोर्ड से अवकाश स्वीकृत होने पर ही छुट्टी मिल सकेगी। जिला शिक्षा अधिकारी तेजकंवर ने बताया कि शिक्षकों को नवाचार के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक बीमारी का बहाना कर शिविर में नहीं आते है।
ऐसे में इस बार बीमार होने पर मेडिकल बोर्ड की ओर से अवकाश स्वीकृत होने पर ही छुट्टी दी जाएगी। ग्रीष्मकालीन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर इस बार भी आवासीय ही होंगे। ये 15 मई से प्रारंभ होंगे।
व्यवस्थाओं में हो सुधार-
ग्रीष्मकालिन शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में पूर्व में हुई गड़बडिय़ों को लेकर इस बार सरकार के सख्त निर्देश दिए गए है। प्रमुख शासन सचिव ने शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर में मॉनिटरिंग से लेकर व्यवस्थाओं को लेकर पाबंद किया गया है। इनमें प्रशिक्षण स्थल आवास, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रशिक्षण के दौरान निर्देश है कि प्रत्येक शिक्षक प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से अपने कार्यरत जिले एवं ब्लॉक में ही भाग लेगें। अन्तर ब्लॉक एवं जिले में किसी प्रकार का परिवर्तन संभव नही है।
यह रहेगी प्रशिक्षण से मूक्त-
गर्भवती शिक्षिका संभागियों को प्रशिक्षण से मूक्त रखा जाएगा साथ ही ऐसी महिला शिक्षिकाएं जिनके शिशु की आयु 6 माह की हो और ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृत्ति में एक वर्ष का समय शेष हो। असाध्य रोग से पीडित, कैंसर, मस्तिष्क आघात को भी प्रशिक्षण से दूर रखा जाएगा ऐसे शिक्षकों को चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करने होगें।
नियंत्रण कक्ष की स्थापना-
प्रशिक्षण संबंधी सुचनाओं के आदान-प्रदान, मॉनिटरिंग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर डाईट एवं जिला परियोजना समनव्यक कार्यलय तथा बीईईओ कार्यलय में प्रशिक्षण अवधि में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। नियंत्रण कक्ष पर प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी, जो ब्लॉक से प्रशिक्षवार सूचनाएं लेकर समेकित कर परिषद स्थित प्रशिक्षण शाखा को अनिवार्य रूप से उसी दिन ई- मेल से भेजेगें। नियंत्रण कक्ष के नम्बर 01412708739 पर जानकारी ले सकेगें।
बॉयोमेट्रिक मशीन से प्रात:7 से 8 व शाम 8 से 9 बजे के मध्य दर्ज की जाएगी। बायोमेट्रिक में दर्ज उपस्थिति के अनुसार मदवार वित्तिय बजट की गणना की जाएगी। प्रमुख शासन सविच द्वारा निर्देश दिए गए है कि मौसम को देखते हुए केन्द्र पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी।