शहर के बाणगंगा स्थित नृसिंह आश्रम में सोमवार को बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति से जुड़े दो गुट अपना हक जताते हुए आमने-सामने हो गए। सूचना पर दबलाना, सदर व कोतवाली थाना पुलिस आश्रम में पहुंची। दोनों गुटों के साथ समझाइश कर टकराव टाला। यहां एक गुट बैठक करने और दूसरा गुट बैठक को रोकने के लिए पहुंचा था।