बूंदी

झीलों का निखरेगा स्वरूप, शहर के प्रमुख दरवाजे भी रोशनी से जगमगाएंगे

जैगसागर व नवल सागर झील का साफ और स्वच्छ बनाकर यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने दोनों झील का दौरा कर इनको आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

2 min read
Jul 11, 2024
बूंदी. जैतसागर झील के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से चर्चा करते जिला कलक्टर।

बूंदी. जैगसागर व नवल सागर झील का साफ और स्वच्छ बनाकर यहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए बुधवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने दोनों झील का दौरा कर इनको आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने आरयूआईडीपी के अधिकारियों को बूंदी सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत पर्यटन स्थलों पर करवाए जाने वाले रिनोवेशन कार्यों के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नवल सागर का निरीक्षण कर झील में गंदे पानी के गिरने की समस्या का समाधान करने के लिए दुबारा सर्वे किया जाए। इसके अलावा दीवारों की मरम्मत करवाकर साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही नवल सागर में आने वाले बरसात के पानी में रूकावट नहीं आए, इसके प्रबंध करने के लिए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने जैतसागर झील की सफाई करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि झील की टूटी हुई दीवारों की मरम्मत करवाई जाए। इसके अलावा खराब लाइटों को दुरूस्त करवाकर दीवारों पर रैङ्क्षलग लगवाकर दीवारों पर पेंङ्क्षटग कराने के लिए कहा है। क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा के ²ष्टिगत साइनेज बोर्ड लगवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जैतसागर झील में कचरा नहीं डाला जाए। झील में सभी व्यवस्थाएं कर नौकायान शुरू करवाया जाए। इसके बाद जिला कलक्टर ने शंभूसागर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएफओ संजीव शर्मा, नगर परिषद आयुक्त अरूणेश शर्मा, आरयूआईडीपी की अधीशाषी अभियंता सोनम शर्मा आदि साथ रहे।


15.79 करोड़ से होंगे ऐतिहासिक स्थलों के रिनोवेशन
बूंदी सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत 15.79 करोड़ की लागत से बूंदी के ऐतिहासिक स्थलों और पार्क का रिनोवशन करवाया जएगा। आने वाले दिनों में शहर के प्रमुख दरवाजे रोशनी जगमगाएंगे। इन कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत नवल सागर पार्क के विकास करवाया जाएगा। नागर सागर कुण्ड, नारू की बावडी, जैत सागर स्मृति कुंज, घोड़े वाले बाबाजी की छतरी, नवल सागर छतरी, अभयनाथ महादेव, नागर सागर छतरी, शेरियो की छतरी, कैंपा बाग, नसिया जी, मनोहर बावडी का रिनोवेशन होगा। इसी तरह चौगान गेट एक व 2, खोजागेट, मीरां गेट तथा लंकागेट के प्रकाशीयकरण के कार्य भी करवाएं जाएंगे।

Published on:
11 Jul 2024 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर