बूंदी

Bundi : मौके पर चार साल से शौचालय निर्माण अधूरा, प्रगति रिपोर्ट में कार्य हो गया पूरा

क्षेत्र की खरायता पंचायत के डडवाडा राजकीय विद्यालय में शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है।

less than 1 minute read
Feb 05, 2026
लबान डडवाडा राजकीय विद्यालय में अधूरा शौचालय निर्माण

लबान. क्षेत्र की खरायता पंचायत के डडवाडा राजकीय विद्यालय में शौचालय निर्माण अधूरा पड़ा है। जानकारी अनुसार वर्ष 2021 में यंहा पंचायत समिति द्वारा ग्राम पंचायत को नोडल एजेंसी बनाते हुए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण के स्वीकृति जारी की थी। पंचायत द्वारा संवेदक के माध्यम से शौचालय का निर्माण भी शुरू कर दिया गया, लेकिन नींव भर कर ही निर्माण को अधूरा छोड़ दिया और उसके बाद से चार से अधूरा ही पड़ा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप ने बताया कि इस सन्दर्भ में कई बार स्थानीय पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और निर्माण अधूरा पड़ा है, जबकि पंचायत राज विभाग की उनको मिली एक प्रगति रिपोर्ट में इसको पूर्ण बता दिया गया है, जबकि मौके पर निर्माण अपूर्ण है और जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।

विद्यालय परिसर में शौचालय का निर्माण अधूरा है और प्रगति रिपोर्ट में पूर्ण दर्शाया गया है, जिसके लिए पंचायत को अवगत करवाया गया है।
रामस्वरूप, प्रधानाध्यापक राजकीय विद्यालय डडवाडा

सवेंदक ने कार्य को अधूरा छोड़ दिया है। अभी संवेदक को किसी तरफ का भुगतान नहीं किया गया है। वस्तु स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
बद्रीलाल मीणा, सरपंच, खरायता

मामले को दिखवाएंगे अगर संवेदक में चार से कार्य अधूरा छोड़ा हुआ है तो उसकी राशि को जब्त कर दुबारा से टेंडर कर कार्य को पूर्ण करवाया जाएगा। ऐसी किसी प्रगति रिपोर्ट के जारी करने की जानकारी नहीं है।
भानु प्रताप सिंह, विकास अधिकारी, पंचायत समिति केशवरायपाटन

Also Read
View All

अगली खबर