बूंदी

राजस्थान में यहां निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान, कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए… अनोखा विरोध बना चर्चा का विषय

Unique Protest: बूंदी शहर की गुरुनानक कॉलोनी के लोगों ने आगामी निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान कर सभी को चौंका दिया।

2 min read
Mar 16, 2026
बूंदी शहर की गुरुनानक कॉलोनी विरोध का अनोखा तरीका। फोटो: पत्रिका

बूंदी शहर के गुरुनानक कॉलोनी के लोगों में सड़क नहीं बनने से रोष व्याप्त है। ऐसे में कॉलोनी के लोगों ने कृपया इस रोड पर वोट मांगने नहीं आए.. रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से कॉलोनी के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे है, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने आगामी निकाय चुनाव के बहिष्कार का एलान कर सभी को चौंका दिया।

इधर,जैसे सड़क पर टंगे बैनर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, दिनभर आम से लेकर खास में चर्चा का विषय बना रहा है। लोगों का कहना है कि शहर के हाल बेहाल है। विकास तो दूर की बात है अब तक सड़क तक नहीं बन पा रही है। तो वह अपने मताधिकार का उपयोग क्यों करें। जबकि शहर की सबसे चौड़ी सड़क है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Panchayat Elections : राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर बड़ी उलझन, सरकार उठा सकती है यह कदम, कब होंगे जानिए

सड़क के टेंडर हो चुके, लेकिन काम शुरू नहीं

क्षेत्र के सर्वदमन शर्मा, रमेशचंद विजय, भगवत सिंह राजावत, तेजमल नायक, मोहम्मद सलीम, जगदीश त्रिपाठी व दिनेश दाधीच ने बताया कि गुरुनानक कॉलोनी विकास नगर जाने का मुख्य रास्ता है, जिसके सड़क की चौड़ाई करीब 80 फीट है। यह सड़क लंकागेट जाने वाली सड़क को जोड़ती है। सड़क निर्माण के लिए नगर परिषद में पूर्व सभापति व हाल ही में भाजपा शासन में भी निवर्तमान सभापति से मिलकर मांग कर चुके है। जबकि सड़क के टेंडर हो चुके, दीपावली के समय वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा सही जवाब नहीं देने से लोगों में रोष व्याप्त बढ़ता जा रहा है।

18-20 साल पहले बनी थी सड़क

लोगों का कहना है कि 18-20 साल पहले सड़क बनी थी, उसके बाद आज तक सड़क नहीं बनी। जबकि सीवरेज लाइन भी निकल चुकी है। पूरी सड़क क्षतिग्रस्त है। आए दिन वाहन चालक के साथ पैदल राहगीर चोटिल हो रहे है, लेकिन अब क्षेत्र के लोगों ने आगामी चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें

Indian Railways: राजस्थान में चलने वाली इन 5 स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों को मिला स्थायी दर्जा, नए नंबर जारी; किराया भी कम लगेगा

Also Read
View All

अगली खबर