बूंदी

14 साल चैटिंग… फिलिपींस की युवती ने राजस्थान के युवक के साथ लिए सात फेरे, दोस्तों ने किया कन्यादान

Rajasthan Unique Wedding : 14 वर्ष तक सोशल मीडिया पर चैटिंग के बाद फिलिपींस की युवती और बूंदी का युवक शादी के बंधन में बंध गए।

less than 1 minute read
Jun 26, 2024

Rajasthan Unique Wedding : 14 वर्ष तक सोशल मीडिया पर चैटिंग के बाद फिलिपींस की युवती और बूंदी का युवक सोमवार को शिव कॉलोनी में शादी के बंधन में बंध गए। स्थानीय रीति रिवाज के अनुसार विवाह की रस्में अदा की गई।

जानकारी के अनुसार शहर के ऊंदलिया की डूंगरी निवासी मुकेश पुत्र पीताम्बर शर्मा की करीब 14 वर्ष पूर्व सोशल मीडिया पर फिलिपींस के सिपुऊ प्रांत में रहने वाले मैरी पुत्री जैरीमेइसा से चैटिंग शुरू हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों की रोजाना बात भी होने लगी है एवं दोनों एक दूसरे को पसंंद करने लगे। परिवार की सहमति के बाद मैरी एक माह के टयूरिस्ट वीजा पर 12 जून काे सऊदी अरब से मुम्बई व कोटा होते हुए बूंदी आ गई। यहां मुकेश के परिजनों ने मैरी का ढोल नगाड़े बजाकर गृह प्रवेश करवाया था।

दोस्त ने किया कन्यादान
विवाह के दौरान सभी स्थानीय रस्मों का निर्वहन किया गया। किन्हीं कारणों से मैरी के परिजनों के नहीं आ पाने के कारण मुकेश के दोस्त शम्भू सैनी व उनकी पत्नी ऊषा सैनी ने कन्यादान की रस्म निभाई। मुकेश ने बताया कि बुधवार को कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Published on:
26 Jun 2024 09:55 am
Also Read
View All