स्थानीय कृषि उपज मंडी में इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए दो खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, वहीं उपज पक कर तैयार होने में अभी समय होने से खरीद केंद्र सूने पड़े हुए हैं।
कापरेन. स्थानीय कृषि उपज मंडी में इस बार गेहूं के समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए दो खरीद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, वहीं उपज पक कर तैयार होने में अभी समय होने से खरीद केंद्र सूने पड़े हुए हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है, लेकिन क्षेत्र में अभी गेहूं की उपज को तैयार होने में मार्च एक से दो सप्ताह का समय लग रहा है। ऐसे में खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक नहीं हो रही है और खरीद केंद्र सूने पड़े हुए हैं। मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कापरेन कृषि उपज मंडी में भारतीय खाद्य निगम और नेफेड द्वारा गेहूं की खरीद की जा रही है और प्रशानिक अधिकारियों ने दौरा कर दोनों केंद्रों पर खरीद के लिए अलग अलग परिसर व व्यवस्था निर्धारित कर दी गई है।
जिला रसद अधिकारी ने दिए निर्देश
भुगतान प्रभारी लोकेश सैनी ने बताया कि जिला रसद अधिकारी शिवजी राम जाट ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।खरीद केंद्रों पर खामियां सुधारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं मंडी सचिव, कर्मचारियों से बात कर मंडी में आने वाले किसानों के लिए ठंडे पानी,छाया आदि के इंतजाम करने, दोनों खरीद केंद्रों पर गेहूं के ढेर करने और लदान, ट्रैक्टर ट्रॉलियों के आने जाने आदि व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
चना व सरसों की भी होगी खरीद
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि मंडी परिसर में राजफैड द्वारा समर्थन मूल्य पर शीघ्र चना व सरसो की खरीद भी की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। किसान ईमित्र केंद्रों पर पंजीकरण करवा सकते हैं। मंडी परिसर में चना व सरसों के लिए अलग परिसर निर्धारित कर दिया गया है जहां समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र संचालित किया जाएगा।
समर्थन मूल्य का खरीद केंद्र शुरू करने की मांग
हिण्डोली. ग्राम देव जी का थाना में समर्थन मूल्य गेहूं खरीद केन्द्र शुरू करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभु लाल सैनी को मंगलवार को ज्ञापन दिया।देवजी का थाना के लोगों ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति वर्ष 2019 से वर्ष 2022-23 तक नियमित रूप से गेहूं खरीद केन्द्र थाना में चलाया गया। जहां लगभग 10-15 ग्राम पंचायतों के किसानों की गेहूं की तुलाई की जाती थी, लेकिन वर्ष 2023-24 में गेहूं का रकबा कम होने के कारण तुलाई नहीं हो पाई थी, जिसके कारण गेहूं खरीद केन्द्र थाना का संचालन बन्द कर दिया गया है। इस वर्ष गेहू का रकबा लगभग दोगुना है। ऐसे में किसानों का कॉफी परेशानी के साथ अपनी फसल का उचित मुल्य भी नहीं मिल पाएगा। किसानों ने सैनी को ज्ञापन देकर खरीद केंद्र शुरू करवाने की मांग की है।
किए जा रह है ऑनलाइन पंजीकरण
भारतीय खाद्य निगम के कापरेन में गेहूं समर्थन मुल्य खरीद केंद्र पर निशुल्क ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है।क्षेत्र के किसान निशुल्क पंजीकरण करवाने के लिए खरीद केंद्र पर पहुंच रहे हैं। खरीद केंद्र पर भुगतान प्रभारी लोकेश सैनी ने बताया गया कि निगम द्वारा इस बार खरीद केंद्र पर निशुल्क पंजीकरण किया जाने की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को पंजीकरण के लिए भटकना नहीं पड़े और ईमित्र केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़े। ईमित्र केंद्रों पर भी पंजीकरण करवाने पर किसान को भुगतना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसान निशुल्क पंजीकरण करवांने अधिक में रूचि दिखा रहे है और एफसीआई के खरीद केंद्र पहुंच रहे है। किस्म निरिक्षक राघव करवा बताया कि स्थानीय बाजार में गेहूं की कीमत भी कम आने पर निगम के खरीद केन्द्रों पर अच्छी खरीद होने की उम्मीद है। किसान खरीद केंद्र पर पंजीकरण करवाने के लिए अपना जन आधार व जमीन सम्बंधित दस्तावेज लेकर खरीद केंद्र पर निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं।