बुरहानपुर

बुरहानपुर के पहले IPS अफसर को ‘लद्दाख’ में बड़ी जिम्मेदारी, शहर में खुशी

Burhanpur first IPS Anand Jain- गृह मंत्रालय ने जारी किया आधिकारिक आदेश तीन साल संघर्ष के बाद पाई थी ऑल इंडिया में 89वीं रैंक। श्रीनगर में एसपी का पद भी काम कर चुके है।
2 min read
Burhanpur first IPS Anand Jain new posting DGP Ladakh
IPS Anand Jain- 1999 बैच के आईपीएस आनंद जैन को लद्दाख में बड़ी जिम्मेदारी (फोटो सोर्स- Patrika)

IPS Anand Jain-मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल। ऐसा इसलिए क्योंकि बुरहानपुर के निवासी IPS आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पुलिस महानिदेशक (DGP Ladakh) नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में उत्साह का माहौल है। गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी आनंद जैन को यह नियुक्ति दी। आनंद जैन पिछले 27 साल से पुलिस सेवा में है। इस दौरान कई प्रदेशों में अहम पदों को संभाला है। सोशल मीडिया पर बुरहानपुर सहित प्रदेश के सभी लोगों ने अफसर आनंद जैन को दी बधाई।

बुरहानपुर जिले से पहले आईपीएस है आनंद जैन

बुरहानपुर के मोहन नगर निवासी उनके छोटे भाई जितेंद्र कुमार जैन ने बताया कि वे जिले के पहले आईपीएस है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बुरहानपुर में ही पूरी की थी। इसके बाद वह इंजीनियरिंग करने के लिए रायपुर चले गए। वहां से यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली गए। तीन साल संघर्ष के बाद साल 1999 में उनकी ऑल इंडिया में 89वीं रैंक लगी।

कश्मीर में हुई थी पहली पोस्टिंग

बता दें कि, आईपीएस आनंद जैन की पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में एसडीओपी के पद पर हुई थी। उसके बाद वे उन्होंने श्रीनगर एसपी का भी संभाला। वर्तमान में, आनंद जैन जम्मू कश्मीर में आईजी के पद से डीजीपी लद्दाख पद पर नियुक्त किए गए। वे अगले आदेश तक केंद्र शासित प्रदेश में डीजीपी के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें आईजीपी जम्मू जोन, एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर और एडीजीपी आर्ड के पद शामिल है। उनके भाई जीतेंद्र जैन बुरहानपुर में टेक्सटाइल का कारोबार संभालते है।

27 साल की पुलिस सेवा में संभाले इतने पद

उनकी उल्लेखनीय पूर्व नियुक्तियों में पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जम्मू जोन, भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (ACB) के निदेशक, जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) सशस्त्र, जम्मू-कश्मीर (2025 की शुरुआत में कार्यभार संभाला), एडीजीपी जम्मू जोन, एसएसपी बारामूला (कई बार), एसएसपी जम्मू, एसएसपी रियासी, एसएसपी राजौरी, एसपी पूर्वी श्रीनगर, एसडीपीओ गांदरबल, कमांडेंट, भारतीय रिजर्व पुलिस बटालियन, पुलिस मुख्यालय (PHQ) में विभिन्न भूमिकाएं, जिनमें एआईजी प्रोविजन/ट्रांसपोर्ट शामिल हैं।

Published on:
24 Jun 2026 03:25 pm