बुरहानपुर

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मुस्लिमों ने दिया बीजेपी का साथ, सीएम का बड़ा बयान

CM Mohan Yadav- मुख्यमंत्री: बंगाल ने हमें वंदे मातरम दिया जिसे बांटने का काम कांग्रेस ने किया, 9 मई को गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर हमारे मुख्यमंत्री लेंगे शपथ

2 min read
CM Mohan Yadav's Major Statement Regarding Muslims in West Bengal
CM Mohan Yadav's Major Statement Regarding Muslims in West Bengal

CM Mohan Yadav- सीएम मोहन यादव बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे। विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर यहां विजयोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद लोकतंत्र के लिए एक सशक्त राजनीतिक दल, देश भक्त राजनीतिक दल बनना चाहिए। ये सपना भी देखा गया तो बंगाल की धरती से। बंगाल ने हमें वंदे मातरम दिया जो आजादी की लड़ाई लडऩे वाले उन क्रांतिकारियों के लिए संजीवनी बूटी बना। लेकिन दुर्भाग्य के साथ इसके टुकड़े करने का काम कांग्रेस ने किया। हमारे भारत के अंदर हर कोई देश भक्त है, लेकिन उसमें भी जहर फैलाने का काम कांग्रेस ने किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और बात कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार मुस्लिमों ने भी बीजेपी का साथ दिया ।

सीएम मोहन यादव बुरहानपुर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विजयोत्सव कार्यक्रम में उन्होंने झालमूड़ी भी खाई। कार्यकर्ताओं को संबांधित करते हुए कहा सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज 2014 के बाद पलटकर देखते हैं तो हमारे सामने वो अंसारी भाई सामने आते हैं जो 75 साल तक राम मंदिर के मुद्दे पर लड़े। उन्होंने कितनी अच्छी बात रखी थी, कहा कि सुप्रीम कोर्ट फैसला कर देंगी तो मैं खुद वहां भूमिपूजन कराऊंगा। इतने प्रेम के साथ सबकुछ हुआ।

कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर करारे वार किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के बंटवारे का पाप कांग्रेस के सिर पर था, वंदे मातरम को बांटने का काम भी कांग्रेस के सिर पर था, भगवान राम के मंदिर पर ताला लगाने का पाप भी कांग्रेस के सिर पर था, इसलिए कांग्रेस उस पाप से पांच पीढ़ी के बाद भी आज भी वहीं खड़ी है। भगवान राम का मंदिर धूमधाम से दुनिया दर्शन करने जा रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता आज तक नहीं गए। ये कांग्रेस का चरित्र है इसी की कीमत कांग्रेस चुकाएगी।

बंगाल में बड़े पैमाने में मुस्लिमों ने दिया भाजपा का साथ

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमने देखा कि पूरे देश के अंदर जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस देशवासियों को लड़ाने का काम करती थी, जब सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया तब एक साथ हिंदू मुसलमान ने सभी ने मिलकर उसे स्वीकार किया। ये देश की तासीर है, राम रहीम के जमाने से हमारे देश में जो भाव है वह देशभक्ति का भाव है। जान बूझकर अलगाववादी बातों को बढ़ावा देकर वह सब किया जिसका जवाब कांग्रेस को मिला। बंगाल के चुनाव में भी वही जवाब मिला है। बड़े पैमाने पर मुस्लिम बंधुओं ने भाजपा का साथ दिया, पीएम नरेंद्र मोदी का साथ दिया।

जनता ने दिया ममता को जवाब

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ये ममता निर्ममता के साथ जो पेश आती हैं, जनता ने यही हिसाब चुकता किया। वे कहती हैं कि मैं इस्तीफा नहीं देने वाली। सीएम ने कहा कि बंगाल में भी हमारा कमल खिला है। बंगाल बहुत पिछड़ चुका है, भाजपा की जीत की अत्यंत आवश्यकता थी। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट फिर टीएमसी सभी ने मिलकर बंगाल को रसातल पर पहुंचाया। अब बंगाल देश के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। 9 मई को गुरु रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती पर हमारे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे।

Published on:
06 May 2026 02:40 pm