बुरहानपुर

MP में भाजपा पार्षद के पुत्र ने किया कांड! नाबालिग पर बनाया दबाव, POCSO एक्ट में केस दर्ज

MP News: भाजपा पार्षद के बेटे पर नाबालिग छात्रा को सोशल मीडिया पर फंसाकर धर्म परिवर्तन और शादी के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Minor Harassment and Forced Conversion Case on BJP Councillor Son Booked Under POCSO MP News
BJP Councillor Son Booked Under POCSO (Patrika.com)

MP News: मध्यप्रदेश में एक नाबालिग छात्रा से जुड़ा ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती का सिलसिला कब धमकी, दबाव और धर्म परिवर्तन के आरोपों तक पहुंच गया, किसी को भनक तक नहीं लगी। छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई है, जबकि मामला सामने आते ही संगठनों का गुस्सा भी सड़कों पर नजर आने लगा है।

मामला के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। शाहपुर पुलिस ने नगर परिषद के भाजपा पार्षद के पुत्र अरशद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अनुसार, छात्रा ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क किया। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चैटिंग होने लगी। आरोपी ने विश्वास जीतने के बाद छात्रा को एक होटल में मिलने के लिए बुलाया।

धमकी और धर्म परिवर्तन का दबाव

शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी ने विभिन्न स्थानों पर बुलाकर उसके साथ सेल्फी ली और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद उस पर धर्म बदलकर शादी करने और संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। छात्रा दबाव में आरोपी से मिलने पहुंची थी, लेकिन संयोगवश रिश्तेदारों की नजर पड़ने पर उसने पूरा घटनाक्रम बताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी अरशद पिता शेख शाकिर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(1), 75(2), 78(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 7-8, एससी/एसटी एक्ट तथा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5(1) के तहत केस दर्ज किया है।

हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शाहपुर थाने पहुंचे और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है। (MP News)

Updated on:
19 Feb 2026 12:02 pm
Published on:
19 Feb 2026 03:42 am