बुरहानपुर

यहां धरने पर बैठ गए सभी छात्र, स्कूल का बहिष्कार करने की दे दी चेतावनी, वजह भी गंभीर है

school students protest : निंबोला गांव के शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते स्कुल परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2024, 4:16 PM IST
students

school students protest :मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के अंतर्गत आने वाले नेपानगर विधानसभा के निंबोला गांव के शासकीय हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते स्कुल परिसर में धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। स्कूल परिसर में धरने पर बैठे छात्रों ने 'वी वॉन्ट टीचर' के नारे लगाए हैं।

जिले के अंतर्गत आने वाले निंबोला के शासकीय स्कूल में बीते लंबे समय से शिक्षकों की कमी की शिकायतें यहां के छात्र प्रबंधन से करते आए हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस और ध्यान नहीं दे रहे। नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बाद से अभी तक निंबोला की हाई स्कूल में बायोलॉजी और केमिस्ट्री के टीचर ही नहीं पदस्थ किए गए है। जिससे बच्चों की पढ़ाई में काफी नुकसान हो रहा है।

धरने पर बैठे नाराज छात्र

अब पढ़ाई का लगातार हो रहे नुकसान के चलते नाराज छात्रों ने जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों का आरोप है कि, साइंस ग्रुप को पढ़ाने के लिए स्कूल मे टीचर नहीं है और जो टीचर स्कूल में है वो क्लास में जाकर नहीं पढ़ाते। इस बीच स्कूल प्रभारी प्राचार्य अनिता दिक्षित ने भी इस बात को माना है कि, कक्षा 11वीं और 12वीं के बच्चो को पढ़ाने के लिए केमिस्ट्री और बायोलॉजी के शिक्षक स्कूल में नहीं है, जिससे बच्चे नाराज हैं। वहीं, इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को भी दी जा चुकी थी, लेकिन अबतक व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया आश्वासन

छात्रों के प्रदशर्न पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि, शासन से अतिथी शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश अभी प्राप्त नहीं हुए हैं। जिसके चलते कहीं कहीं स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। जैसे ही आदेश मिलेगे रिक्त जगहों पर टीचर नियुक्त किए जाएंगे।

Updated on:
18 Jul 2024, 4:16 PM IST
Published on: