बुरहानपुर

इस शहर के बीचो बीच अचानक धंस गई सड़क, 400 साल पुरानी सुरंग निकलने का दावा

Burhanpur News : अंडा बाजार इलाके में अचानक गहरा गड्ढा हो गया। 400 साल पुरानी सुरंग मिलने का दावा होने लगा। इतिहासकार शहर की प्राचीन जनता हमाम से जुड़ी सुरंग होने का दावा कर रहे है। शहर में गर्म हुआ चर्चाओं का बाजार।

2 min read
बुरहानपुर में निकली 400 साल पुरानी सुरंग! (Photo Source- Patrika Input)

Burhanpur News :मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर के अंडा बाजार इलाके में जारी खुदाई के बीच एक बड़ा और गहरा गड्ढा होने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। गड्ढा कोतुहल का विषय उस समय बन गया, जब स्थानीय बुजुर्गों और इतिहासकारों ने उसे 400 साल पुरानी मुगलकालीन सुरंग होने का दावा कर दिया। दावा ये भी है कि, ये सुरंग पास ही स्थित ऐतिहासिक जनता हमाम तक जाती है, जो मुगलकाल में बनी थी। फिलहाल, नगर निगम गड्ढा भरने के प्रयास कर रही है, लेकिन ऊपर से डाली जा रही मिट्टी लगातार धंसने गड्ढे की गहराई और बढ़ती जा रही है।

हालही में नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढे में मिट्टी भरने का प्रयास किया, लेकिन जितनी मिट्टी डाली जा रही थी, वो लगातार ही नीचे धंसती जा रही थी। यानी कुल मिलाकर गड्ढा बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा था। इसपर स्थानीय लोगों ने कहना शुरुकर दिया कि, हो न हो नीचे कोई खाली सुरंगनुमा रास्ता है, जो दूर तक फैला होने के कारण मिट्टी धंस रही है।

ये भी पढ़ें

6 घंटे से कीचड़ में उल्टा पड़ा था सरपंच, लोग समझे लाश, पुलिस पहुंची तो उठकर बोला- ‘मैं जिंदा हूं मुंह धुला दो’

इतिहासकार मान रहे 'जनता हमाम' से जुड़ी सुरंग

इतिहासकार कमरूद्दीन फलक का कहना है कि, ये सुरंग करीब 400 साल पुरानी हो सकती है और पास में ही स्थित ऐतिहासिक जनता हमाम से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि, जनता हमाम का निर्माण मुगल सेनापति अब्दुल रहीम खान-ए-खाना ने करवाया था। ये हमाम आम जनता के लिए बनवाया गया था। इस सुरंग का संबंध उसी हमाम से हो सकता है और ये ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे मिट्टी डालकर बंद करना ठीक नहीं। प्रशासन को इस सुरंग को संरक्षित करना चाहिए।

20 फीट से अधिक गहराई बनी कोतुहल का विषय

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पहले ये गड्ढा काफी छोटा था, लेकिन बारिश के पानी के बहाव से ये लगातार बड़ा होता जा रहा था। गहराई बढ़ने पर इसमें सुरंगनुमा रास्ते दिखाई देने लगे। ये देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

पुरातत्व विभाग करेगा जांच

मीडिया से चर्चा करते हुए संरक्षण अधिकारी विपुल मेश्राम ने बताया कि, उन्हें मामले की जानकारी मिली है। फिलहाल, अभी कुछ कहना ठीक नहीं। मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के बाद ही स्पष्ट कर सकेंगे कि, आगे क्या किया जा सकता है। अगर सुरंग के दावे में दम लगा तो पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाएगी।

नगर निगम करेगा स्थिति स्पष्ट

नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि गड्ढे को भरने के लिए टीम भेजी थी, लेकिन वो कोई सुरंग है, ऐसी तो कोई जानकारी हमारे पास नहीं है। स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही अगला कदम लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

एक दिन में 50 रोटियां खा लेती है महिला, फिर भी कमजोरी से परेशान है

Published on:
11 Sept 2025 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर