बुरहानपुर

शैफाली के निधन के बाद MP के बुरहानपुर में शोक की लहर, जानिए क्या था रिश्ता

shefali jariwala death: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के शहर से अभिनेत्री शैफाली जरीवाला के गहरा रिश्ता था। अभिनेत्री की मौत के बाद उनके निवास स्थान सहित शहर में शोक की लहर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के साथ ही लोग उनके निजी निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे है।

2 min read
Feature image

shefali jariwala death: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के शहर से अभिनेत्री शैफाली जरीवाला के गहरा रिश्ता था। अभिनेत्री की मौत के बाद उनके निवास स्थान सहित शहर में शोक की लहर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया के साथ ही लोग उनके निजी निवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे है।


दरअसल शैफाली के पिता सतीश जरीवाला और मां सुनीता जरीवाला बुरहानपुर प्रतापपुरा के निवासी रहे हैं, जो बाद में वे मुंबई जाकर बस गए। शेफाली के निधन के बाद उनके बुरहानपुर का निवास होने की चर्चा दनभर रही। शैफाली के चचेरे भाई भरत जरीवाला ने बुरहानपुर के निवासी होने की पुष्ठि की। वे बताते है कि हम बुरहानपुर के प्रतापपुरा निवासी है। शेफाली के पिता सतीश जरीवाला और उनकी माता सुनीता जरीवाला है। सतीश जरीवाला चार्टेडअकाउंटेंट है,माता सुनीता की बैंक में जॉब रही। जिनका ट्रांसफर मुंबई में होने के बाद परिवार वहां जाकर बस गया। शेफाली का जन्म मुंबई में हुआ। लेकिन परिवार बुरहानपुर में होने से शेफाली भी माता पिता के साथ दस साल की उम्र तक दिवाली पर्वपर बुरहानपुर आती रही।


हमेशा करती थी बुरहानपुर का जिक्र


अभिनेत्री से हमेशा उनके जन्म एवं परिवार के निवास स्थान को लेकर प्रश्न किया जाता था तो हमेशा बुरहानपुर का जिक्र करती थी। मुंबई में इंटरव्यू देती थी तो वह बुरहानपुर का जिक्र किया जो निधन के बाद वायरल हा गया। जिसमें वह बता रही है कि ताजमहल बुरहानपुर में बनने वाला था। मुमताज के शव को यहां लंबे समय तक रखा गया था। वे बता रह है कि खुद भी बुरहानपुर से है। बुरहानपुर बहुत प्राचीन शहर है।


मौत पर भी संदेह, शहर में चर्चा का माहौल


अभिनेत्री शेफाली का निधन 42 साल की उम्र में हुआ है। चचेरे भाईने बताया कि अटैक से मौत होना बता रहे हैं, लेकिन सभी पहलु पर जांच चल रही है। जरीवाला हिंदी संगीत वीडियो, रियलिटी शो और बॉलीवुड कैमियो में अपनी उपस्थिति के लिए जानी जाती थीं। वह म्यूजिक एल्बम डीजे डॉल, कांटा लगा रीमिक्स से 2002 में अभिनय करने के बाद प्रसिद्ध हुईं।