कारोबार

12.5 करोड़ की अनोखी घड़ी, अंदर बना है वनतारा में बैठे अनंत अंबानी का मिनिएचर

वनतारा से प्रेरित यह बेशकीमती घड़ी अनंत अंबानी के कलेक्शन की खास पहचान बन गई है। 21.98 कैरेट के 397 रत्नों से सजी इस घड़ी की कीमत करीब 12.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

2 min read
Jan 23, 2026
इस घड़ी की कीमत 1.5 मिलियन डॉलन बताई जा रही है। (PC: instagram/jacobandco)

लग्जरी घड़ियों की दुनिया में हर दिन नए प्रयोग देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ घड़ियां सिर्फ कीमत के कारण नहीं, बल्कि अपने विचार और संदेश के कारण भी चर्चा में आती हैं। हाल के दिनों में ऐसी ही एक खास घड़ी ने सुर्खियां बटोरी हैं, जिसकी डिजाइन और थीम ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह घड़ी वनतारा से प्रेरित है और इसे उद्योगपति अनंत अंबानी के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है, जिसकी कीमत करीब 12.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

घड़ी का डिजाइन

जेकब एंड को ने इस घड़ी को वनतारा पर आधारित डिजाइन दिया है। गुजरात के जामनगर में स्थित वनतारा वन्यजीव संरक्षण केंद्र को इस डिजाइन की आत्मा माना जा रहा है। घड़ी के डायल में वनतारा का छोटा रूप है, जिसमें हरियाली, प्राकृतिक वातावरण और बंगाल टाइगर जैसे जीवों की झलक नजर आती है। वहीं, इसमें अनंत अंबानी का छोटा सा मिनिएचर रूप भी दिखाया गया है। इसका डिजाइन इस तरह तैयार किया गया है कि देखने वाला सीधे प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण के संदेश से जुड़ जाए।

बेशकीमती रत्नों से सजी लग्जरी घड़ी

इस खास घड़ी को तैयार करने वाली न्यूयॉर्क की लग्जरी घड़ी निर्माता कंपनी ने इसमें करीब 21.98 कैरेट के 397 बेशकीमती रत्नों का इस्तेमाल किया है। इनमें हीरे और अन्य कीमती स्टोन्स शामिल हैं, जो घड़ी को बेहद आकर्षक बनाते हैं। डायल और बॉडी पर की गई बारीक कारीगरी इसे सामान्य लग्जरी घड़ियों से अलग पहचान देती है। बताया जा रहा है कि इस घड़ी को बनाने में कई महीनों की मेहनत और उच्च स्तर की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यही कारण है कि इसकी कीमत 12.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

अनंत अंबानी का घड़ियों का शौक

अनंत अंबानी को घड़ियों के कलेक्शन का खास शौक है और उनके पास कई दुर्लभ और महंगी घड़ियां पहले से मौजूद हैं। साल 2019 में दिग्गज फुटबॉलर मेसी जब वनतारा पहुंचे थे, तब अनंत अंबानी ने उन्हें भी एक बेहद महंगी घड़ी गिफ्ट की थी। उस समय उस घड़ी की कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई थी। अब वनतारा थीम वाली यह नई घड़ी उनके कलेक्शन को और खास बनाती है। यह घड़ी न सिर्फ लग्जरी का प्रतीक है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी सोच को भी दर्शाती है।

ये भी पढ़ें

इस रूट पर चलेगी देश की पहली Vande Bharat Sleeper ट्रेन, ढेरों सुविधाओं के साथ होगा फास्ट ट्रेवल

Updated on:
23 Jan 2026 02:58 pm
Published on:
23 Jan 2026 02:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर