18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

L&T और Havells समेत 14 शेयरों में डिविडेंड पाने का मौका, रिकॉर्ड डेट से पहले होना चाहिए स्टॉक, देखिए लिस्ट

Corporate Action This Week: 18 से 22 मई 2026 के बीच 14 कंपनियों के शेयरों में डिविडेंड पाने का मौका है। इनमें लार्सन एंड टुब्रो, Havells, Sula Vineyards समेत बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

3 min read
Google source verification
Dividends and stock splits

इस हफ्ते डिविडेंड कमाई के अच्छे मौके हैं। (PC:AI)

Corporate Action This Week: शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह हफ्ता खास है। 18 मई से 22 मई 2026 के बीच कम से कम 15 कंपनियों के शेयर डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट जैसे कॉर्पोरेट एक्शन के लिए एक्स-डेट पर पहुंचने वाले हैं। इनमें Larsen and Toubro, Havells India, L&T Finance, L&T Technology Services और Sula Vineyards जैसी बड़ी और जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं। अगर आप इनमें से किसी कंपनी का डिविडेंड पाना चाहते हैं तो रिकॉर्ड डेट से पहले उस कंपनी के शेयर अपने डीमैट अकाउंट में होने जरूरी हैं।

एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट क्या होती हैं?

एक्स-डेट वह तारीख होती है जिस दिन या उसके बाद शेयर खरीदने पर डिविडेंड नहीं मिलता। यानी जो निवेशक एक्स-डेट से पहले शेयर खरीद चुके हैं केवल वही डिविडेंड के लिए पात्र होते हैं। यह जानकारी उन निवेशकों के लिए बेहद जरूरी है जो डिविडेंड इनकम को अपनी निवेश रणनीति का हिस्सा मानते हैं।

इसके साथ ही रिकॉर्ड डेट वह तारीख है जब कंपनी अपने खातों की जांच करके यह तय करती है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा। डिविडेंड प्राप्त करने के लिए आपका नाम रिकॉर्ड डेट तक कंपनी की शेयरधारक की सूची में होना जरूरी होता है। यानी रिकॉर्ड डेट तक आपके डीमैट खाते में कंपनी का शेयर होना चाहिए। इसके साथ ही पेमेंट डेट वह तारीख होती है जिस दिन कंपनी अपने पात्र शेयरधारकों को डिविडेंट देती है।

19 मई को है 4 कंपनियों की रिकॉर्ड डेट

Alicon Castalloy ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 2 रुपए का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने सितंबर 2025 में 3 रुपए और पिछले मई में 2.50 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने सितंबर 2001 से अब तक 29 बार डिविडेंड दिया है और इसकी डिविडेंड यील्ड 0.82 फीसदी है।

सॉफ्टवेयर कंपनी Atishay ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1 रुपए का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी मई 2015 से अब तक सात बार डिविडेंड दे चुकी है और इसकी डिविडेंड यील्ड 0.49 फीसदी है।

मुंबई की EPC कंपनी Man Infraconstruction ने 2 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 0.72 रुपए का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह रकम पात्र शेयरधारकों को 5 जून को दी जाएगी। कंपनी जुलाई 2010 से अब तक 25 बार डिविडेंड दे चुकी है और इसकी डिविडेंड यील्ड 0.76 फीसदी है।

डायग्नोस्टिक चेन Metropolis Healthcare ने 2 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1 रुपए का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के मुताबिक यह रकम घोषणा के 30 दिनों के भीतर दी जाएगी।

कब किस शेयर के लिए है रिकॉर्ड डेट

कंपनीकॉर्पोरेट एक्शनडिविडेंड प्रति शेयररिकॉर्ड डेट
Alicon Castalloyडिविडेंड2 रुपये19 मई
Atishayडिविडेंड1 रुपये19 मई
Man Infraconstructionडिविडेंड0.72 रुपये19 मई
Metropolis Healthcareडिविडेंड1 रुपये19 मई
GM Breweriesडिविडेंड9 रुपये21 मई
Jindal Sawडिविडेंड2 रुपये22 मई
Jupiter Life Line Hospitalsडिविडेंडघोषित नहीं22 मई
L&T Financeडिविडेंड2.75 रुपये22 मई
L&T Technology Servicesडिविडेंड40 रुपये22 मई
Larsen and Toubroडिविडेंड38 रुपये22 मई
Nicco Parks and Resortsडिविडेंड0.25 रुपये22 मई
Sula Vineyardsडिविडेंड2 रुपये22 मई
Vinyl Chemicals Indiaडिविडेंड7 रुपये22 मई
Havells Indiaडिविडेंड6 रुपये22 मई

इस हफ्ते का अहम स्टॉक स्प्लिट

वेस्ट पेपर और स्पेशलिटी केमिकल्स के आयातक Gautam Exim ने 22 मई को स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी 10 रुपए फेस वैल्यू वाले हर शेयर को 5 रुपए फेस वैल्यू के दो शेयरों में बदलेगी। इसके साथ ही कंपनी ने हर मौजूदा शेयर पर 3 बोनस शेयर देने की भी घोषणा की है। यानी हर शेयर पर 3 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

निवेशक इन बातों का ध्यान रखें

यह लिस्ट अभी अस्थायी है, क्योंकि इस हफ्ते और भी कंपनियां अपने डिविडेंड, बोनस इश्यू या स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट घोषित कर सकती हैं। जो निवेशक डिविडेंड इनकम के लिए शेयर बाजार में निवेश करते हैं उन्हें रिकॉर्ड डेट से पहले अपना डीमैट अकाउंट जरूर चेक करना चाहिए। शेयर की डिलीवरी में T+1 यानी एक कारोबारी दिन का समय लगता है, इसलिए रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक दिन पहले खरीदारी करना जरूरी है।