कारोबार

Bank Holiday: अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in October 2022 : त्योहारों की वजह से अक्टूबर के महीने में खूब छुट्टियों आ रही है। यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई बहुत जरूरी काम है, तो आप इसे जल्दी से निपटा लें। अक्टूबर में 21 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इस महीने में किसी भी दिन अगर बैंक जा रहे हैं, तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

2 min read
Bank Holidays in October 2022

Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस महीने में छुट्टियां की भरमार है। अक्टूबर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और कई अन्य बड़े महत्वपूर्ण त्योहारों आ रहे है। जिसके चलते इस महीने में अधिकांश दिनों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टी भी शामिल है।


अक्‍टूबर में बैंकों में अवकाश या छुट्टियों की बता करें तो देशभर में विभिन्‍न जोन में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हर राज्य का अलग-अलग बैंक हॉलिडे लिस्ट होता है। अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम को निपटाना है तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


अक्टूबर में सबसे लंबी बैंक छुट्टियों की बात करें तो पूर्वी भारत के राज्यों त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में रहेंगी। आरबीआई छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इन राज्यों में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।


1 अक्टूबर, 2022- बैंकों में अकाउंट्स के हाफ-ईयरली क्लोजिंग की छुट्टी
2 अक्टूबर, 2022- गांधी जयंती, रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
3 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)
4 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (महा नवमी)/आयुध पूजा/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
5 अक्टूबर, 2022- दशहरा (विजय दशमी)/श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव
6 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)
7 अक्टूबर, 2022- दुर्गा पूजा (दसाइन)

यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की कीमतें सस्ती, खरीदी करने का सही मौका

8 अक्टूबर, 2022- मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिवस, (दूसरा शनिवार-अवकाश)
9 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
13 अक्टूबर, 2022- करवा चौथ
14 अक्टूबर, 2022- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का जुमा
16 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
18 अक्टूबर, 2022- काति बिहू
22 अक्टूबर 2022- चौथा शनिवार (अवकाश)
23 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
24 अक्टूबर, 2022- काली पूजा/दीपावली/दीवाली (लक्ष्मी पूजा)/नरक चतुर्दशी
25 अक्टूबर, 2022- लक्ष्मी पूजा/दीपावली/गोवर्धन पूजा


26 अक्टूबर, 2022- गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस/भाई बिज/भाई दूज/दीवाली (बलि प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे (जम्मू-कश्मीर)
27 अक्टूबर, 2022- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/निंगोल
30 अक्टूबर, 2022- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर, 2022- सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मतिथि/सूर्यप्रश्ति डाला छठ (सुबह का अर्घ्य)/छठ पूजा

Also Read
View All