कारोबार

Bank Holiday Today: गोवर्धन और न्यू ईयर पर आज बैंक खुले रहेंगे या बंद? देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today: देश के अलग-अलग हिस्सों में आज बुधवार 22 अक्टूबर को दिवाली विक्रम संवत, न्यू ईयर, गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा और लक्ष्मी पूजा मनाई जा रही है।

2 min read
Oct 22, 2025
देश के कई हिस्सों में आज दिवाली नववर्ष मनाया जा रहा है। (PC: Gemini)

Bank Holiday Today: भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिन दिपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के चलते आज बुधवार, 22 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहने वाले हैं। आज देश में अलग-अलग जगह दिवाली विक्रम संवत, न्यू ईयर, गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा और लक्ष्मी पूजा मनाई जा रही है। अगर आपको आज बैंक ब्रांच से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें, इसके बाद ही घर से निकलें। इससे आपको असुविधा नहीं होगी। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सस्ता हो गया सोना, चांदी में भी जबरदस्त गिरावट, दिवाली के बाद खूब टूट गए दाम

22 अक्टूबर को यहां बंद रहेंगे बैंक

बैंक आज गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगे। दिवाली, विक्रम संवत न्यू ईयर, गोवर्धन पूजा, बलिप्रतिपदा और लक्ष्मी पूजा के चलते यहां बैंक बंद रहेंगे।

गोवर्धन पूजा 2025 कब है?

देश के कई हिस्सों में गोवर्धन कल मंगलवार को मनाया गया था, तो कई जगह आज मनाया जा रहा है। आमतौर पर गोवर्धन दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र के प्रकोप से वृंदावनवासियों की रक्षा हेतु गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना की स्मृति में गोवर्धन मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से प्रारंभ हुई और 22 अक्टूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए काफी जगह आज बुधवार को गोवर्धन मनाया जा रहा है।

कब होती है बैंकों की छुट्टियां?

देशभर में बैंक राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय अवसरों पर बंद रहते हैं। इसके अलावा, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा सभी रविवार को भी बैंकों की छुट्टी रहती है।

अक्टूबर में अब इन तारिखों को है बैंकों की छुट्टी

22 अक्टूबर 2025: बलिप्रतिपदा के चलते इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना जोन में बैंक बंद रहेंगे।

23 अक्टूबर 2025: भाईदूज के चलते इस दिन अहमदाबाद, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

25 अक्टूबर 2025: इस दिन चौथे शनिवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर 2025: इस दिन रविवार के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर 2025: छठ पूजा के चलते इस दिन कोलकाता, पटना और रांची जोन में बैंक बंद रहेंगे।

28 अक्टूबर 2025: छठ पूजा के चलते इस दिन पटना और रांची जोन में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के चलते अहमदाबाद जोन में बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Silver Price Today: चांदी की जबरदस्त शॉर्टेज, सुनारों की तिजोरियां हुईं खाली, नए ऑर्डर नहीं ले रहे ज्वैलर्स, क्या है वजह?

Published on:
22 Oct 2025 10:06 am
Also Read
View All

अगली खबर