Bank Holidays in Feb 2023: हर महीने में बैंक की छुट्टियां रहती है। इसकी वजह सरकारी बंद रहते है। फरवरी में भी छुट्टी और त्यौहार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। यदि आपको फरवरी में बैंक से जुड़े कुछ काम है तो आपके लिए यह जानना जरुरी है कि बैंक कब कब बंद रहेंगे।
Bank Holidays in Feb 2023 : इस साल का पहला महीना जनवरी खत्म हो रहा है। 2023 का दूसरा महीना यानी फरवरी जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले जानिए फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले है। बैंक आम लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। यदि आपको फरवरी के महीने में बैंक में किसी जरूरी काम को पूरा करना है तो इस पूरे महीने की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, अगले महीने कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ये छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, फरवरी के महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में अलग-अलग राज्यों में बैंक 10 दिन बंद रहेंगे। फरवरी के महीने में शनिवार, रविवार की छुट्टी के अलावा महाशिवरात्रि जैसे पर्व पर बैंक बंद रहेंगे।
15 फरवरी, 2023- Lui-Ngai-Ni (हैदराबाद में बैंक रहेंगे बंद)
18 फरवरी, 2023- महाशिवरात्रि (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक रहेंगे बंद)
20 फरवरी, 2023-स्टेट डे (आइजॉल में बैंक रहेंगे बंद)
21 फरवरी, 2023- लोसार (गंगटोक में बैंक रहेंगे बंद)
5 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
11 फरवरी, 2023- दूसरा शनिवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
12 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
19 फरवरी, 2023 - रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
25 फरवरी, 2023- तीसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद)
26 फरवरी, 2023- रविवार (पूरे भारत में बैंक रहेंगे बंद)
यदि फरवरी में बैंक हॉलिडे के दिन कोई जरूरी काम है तो एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, नेट बैंकिंग और अन्य सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा एक खाते से दूसरे में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई (UPI) के भी यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।