कारोबार

Personal Loan Calculator: BOB से 5 साल के लिए लें 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन तो क्या बनेगी EMI, कितनी होनी चाहिए सैलरी?

Personal Loan Interest Rate: बहुत से लोग अपने लाइफस्टाइल खर्चों के लिए, अपने शौक पूरे करने के लिए या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए पर्सनल लोन ले लेते हैं। ऐसे लोग बाद में कर्ज के जाल में फंस जाते हैं।

2 min read
May 05, 2026
पर्सनल लोन सोच समझकर लेना चाहिए। (PC: AI)

Personal Loan Calculator: पर्सनल लोन एक ऐसा कर्ज है, जिसमें आप भविष्य की कमाई को आज इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, पर्सनल लोन काफी अधिक ब्याज दर वाला लोन होता है। इसलिए जब कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हो, तब ही पर्सनल लोन लेना चाहिए। पर्सनल लोन मिलना आजकल काफी आसान हो गया है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके पास बैंक से प्री अप्रूव्ड पर्सनल लोन के ऑफर्स भी आए होंगे। पर्सनल लोन मिलना आसान है, इसका मतलब यह नहीं कि यूं ही ही लें। खुद से पूछे कि क्या आपको वास्तव में इसकी जरूरत है? कभी भी अपने शौक पूरे करने, लाइफस्टाइल खर्चों के लिए या शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए पर्सनल लोन न लें। आइए जानते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन पर कितनी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी के भी टूट गए भाव, जानिए क्या हैं आज MCX पर गोल्ड के रेट

बैंक ऑफ बड़ौदा की पर्सनल लोन पर ब्याज दर

बैंक ऑफर बड़ौदा पर्सनल लोन पर 10.15 फीसदी से 17.50 फीसदी तक फ्लोटिंग ब्याज दर और 10.95 फीसदी से 18 फीसदी तक फिक्स्ड ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस पर्सनल्स (जिनका BOB में सैलरी अकाउंट है) को न्यूनतम 10.15 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

5 लाख के लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा से 5 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए 10.15 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं तो मंथली ईएमआई 10,660 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 1,39,628 रुपये चुकाएंगे। वहीं, अगर आप यह लोन 3 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 16,169 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 82,078 रुपये चुकाएंगे।

लोन अवधिब्याज दरमासिक EMIकुल ब्याज
5 साल10.15%₹10,660₹1,39,628
3 साल10.15%₹16,169₹82,078
लोन अवधिअनुमानित न्यूनतम मासिक सैलरी
5 साल₹21,320
3 साल₹32,338

कितनी होनी चाहिए सैलरी

बैंक अक्सर ग्राहक की मंथली सैलरी के 50 फीसदी के बराबर रकम की ईएमआई वाला लोन दे देते हैं। बशर्ते आपके पास पहले से कोई लोन न हो। अगर आप यह लोन 5 साल के लिए लेना चाहते हैं, तो आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 21,320 रुपये होनी चाहिए। वहीं, अगर आप यह लोन 3 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 32,338 रुपये होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें

PF Calculation: 50,000 रुपये सैलरी वालों के भी जमा हो जाएगा 60 लाख रुपये का PF, समझिए कैलकुलेशन
Also Read
View All