कारोबार

BYD Price Hike: करेंसी में उतार-चढ़ाव का कारों पर भी दिखा असर, बीवाईडी ने बढ़ा दिए गाड़ियों के दाम

BYD India ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें 1 जुलाई 2026 से बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव को इसकी वजह बताया है।

2 min read
May 13, 2026
बीवाईडी ने कारों के दाम बढ़ा दिेए हैं। (PC: AI)

BYD Car Price Hike: चीनी कार कंपनी BYD की भारतीय इकाई बीवाईडी इंडिया ने फॉरेन करेंसी एक्सचेंज रेट का हवाला देते हुए गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। अगर आप इस कंपनी की इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्दी फैसला लेना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। कंपनी 1 जुलाई 2026 से इलेक्ट्रिक कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है। बता दें कि भारतीय रुपये में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को भारतीय रुपया एक डॉलर के मुकाबले अपने ऑल टाइम लो 95.67 पर पहुंच गया। रुपये में इस गिरावट से आयात काफी महंगा हो गया है। बीवाईडी अपनी कई कारों को भारत में असेंबल करती है। हालांकि, कारों के काफी पार्ट्स बाहर से आयात किये जाते हैं।

ये भी पढ़ें

RBI गवर्नर ने कहा- बढ़ सकती हैं Petrol-Diesel की कीमतें, कंपनियां ज्यादा समय तक नहीं झेल सकतीं नुकसान

इन ग्राहकों के लिए है छूट

BYD India ने बताया कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में 1 से 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। कंपनी का कहना है कि विदेशी मुद्रा में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है। हालांकि, ग्राहकों को राहत देने के लिए कंपनी ने एक रास्ता भी खुला रखा है। जो ग्राहक मई और जून 2026 में कार बुक कराएंगे और 31 जुलाई 2026 तक डिलीवरी ले लेंगे, उन्हें पुरानी कीमतों का फायदा मिलेगा। लेकिन 1 जुलाई के बाद होने वाली बुकिंग पर नई कीमतें लागू होंगी।

प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर ग्राहकों का भरोसा

बीवाईडी इंडिया में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के हेड राजीव चौहान ने कहा कि चुनौतीपूर्ण बाजार माहौल के बावजूद कंपनी भारतीय ग्राहकों को प्रीमियम और एडवांस इलेक्ट्रिक मोबिलिटी देने पर फोकस बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि BYD Atto 3 और BYD Sealion 7 जैसे मॉडल्स को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों का भरोसा अब प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बढ़ रहा है।

40 शहरों में 48 डीलरशिप

बीवाईडी इंडिया अब धीरे-धीरे अपने नेटवर्क का भी विस्तार कर रही है। फिलहाल कंपनी के देशभर के 40 शहरों में 48 डीलरशिप मौजूद हैं। इसके साथ ही कंपनी BYD Pioneers Club को भी बढ़ा रही है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां EV ग्राहकों को एक साथ जोड़ा जाएगा। यहां ड्राइव इवेंट, नॉलेज सेशन और कई दूसरे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

टेक्नोलॉजी पर है फोकस

BYD दुनियाभर में नई EV टेक्नोलॉजी पर तेजी से काम कर रही है। कंपनी ने हाल ही में दूसरी पीढ़ी की Blade Battery और एडवांस फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है। इन नई तकनीकों का मकसद चार्जिंग स्पीड बढ़ाना, बैटरी को ज्यादा सुरक्षित बनाना और गाड़ियों की परफॉर्मेंस को बेहतर करना है। भारतीय बाजार में भी कंपनी इन्हीं खूबियों के दम पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

ये भी पढ़ें

Energy Security: भारत में बढ़ेगा पेट्रोल-डीजल का उत्पादन, मोदी सरकार ने कंपनियों के लिए आसान किए नियम
Published on:
13 May 2026 04:02 pm
Also Read
View All