
Car Loan Interest Rates: इस समय सरकारी बैंकों में कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.35 फीसदी सालाना से शुरू हो रही है। हालांकि, हर ग्राहक को यही दर मिले, यह जरूरी नहीं है। बैंक आपके क्रेडिट स्कोर, इनकम, पुराने लोन की हिस्ट्री और दूसरे वित्तीय रिकॉर्ड्स के आधार पर अंतिम ब्याज दर तय करता है। कार लोन में प्रोसेसिंग फीस भी लगती है, इसलिए लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों की ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस जरूर चेक कर लें।
यूको बैंक में कार लोन की शुरुआती ब्याज दर 7.35 फीसदी है। इसके बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र और केनरा बैंक की शुरुआती दर 7.45 फीसदी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शुरुआती दर 7.50 फीसदी है।
भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एसबीआई कार लोन पर 8.40 फीसदी से 9.35 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, इलेक्ट्रिक कार के लिए लोन पर ब्याज दर 8.30 से 9.35 फीसदी के बीच है। प्रोसेसिंग फीस 500 रुपये से 2,000 रुपये तक है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक कार लोन पर 8.50 फीसदी से 11.20 फीसदी की फिक्स्ड ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, फ्लोटिंग रेट 7.60 से 11.30 फीसदी के बीच है।
बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यहां 7.60 फीसदी से कार लोन की शुरुआत हो रही है। यहां प्रोसेसिंग फीस न्यूनतम 2500 रुपये और अधिकतम 10,000 रुपये है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक 7.45 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर कार लोन ऑफर कर रहा है। यहां प्रोसेसिंग फीस अधिकतम 0.25 फीसदी है।
यूको बैंक गैर-इलेक्ट्रिक कार पर 7.45 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं, इलेक्ट्रिक कार पर शुरुआती ब्याज दर 7.35 फीसदी है। हालांकि, यह ब्याज दर अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए है।
मान लीजिए आप यूको बैंक से इलेक्ट्रिक कार के लिए 7.35 फीसदी ब्याज दर पर 16 लाख का कार लोन 5 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 31,947 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप 5 साल में कुल ब्याज 3,16,808 रुपये चुकाएं। अगर आप यह लोन 7.45 फीसदी ब्याज दर पर लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 32,023 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 3,21,363 रुपये चुकाएंगे।
| ब्याज दर (सालाना) | 16 लाख के कार लोन पर मंथली EMI | 5 साल में कुल भुगतान | कुल ब्याज |
|---|---|---|---|
| 7.35% | ₹31,947 | ₹19,16,808 | ₹3,16,808 |
| 7.45% | ₹32,023 | ₹19,21,380 | ₹3,21,380 |
| 8.50% | ₹32,826 | ₹19,69,560 | ₹3,69,560 |
| 10.00% | ₹33,995 | ₹20,39,700 | ₹4,39,700 |
अगर यह लोन आपको 8.50 फीसदी ब्याज दर पर मिलता है, तो मंथली ईएमआई 32,826 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 3,69,587 रुपये चुकाएंगे। वहीं, यह लोन आपको 10 फीसदी ब्याज दर पर मिलता है, तो मंथली ईएमआई 33,995 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 4,39,716 रुपये चुकाएंगे।