कारोबार

होली पर भारत ने दिया चीन को 10 हजार करोड़ रुपए का झटका, कुछ इस तरह से किया नुकसान

चीनी सामान के बायकॉट की मुहिम देश में काम कर गई, इस बार होली के मौके पर चीनी सामानों की खरीदारी ना के बराबर देखने को मिली, जिसकी वजह से भारत में चीनी कारोबार को 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।
2 min read
Mar 30, 2021
China lost Rs 10000 crores business on Holi festival in india
China lost Rs 10000 crores business on Holi festival in india

नई दिल्ली। भारत त्योहारों की धरती है और प्रतिवर्ष देश में होली तथा रंग पंचमी जैसे बड़े त्यौहार से ही त्यौहारों की श्रृंखला शुरू होती है और हर त्यौहार देश के व्यापारियों के लिए व्यापार के बड़े अवसर लाता है। खास बात तो ये है कि त्योहारों के मौके पर चीनी सामानों की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है, लेकिन इस बार भारत के लोगों ने चीन को बड़ा झटका दिया है। बीते एक साल से कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स के बैनर तले चल रहे चीनी सामान के बहिष्कार की मुहिम इस बार काम करती हुई दिखाई दी है। इस साल होली के मौके पर भारत में चीन को 10 हजार करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है।

देशभर में 35 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
कैट के अनुसार, कोरोना के तेजी से बढ़ते के कारण केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा कोविड दिशानिर्देशों के सख्ती से लागू होने के कारण देशभर के राज्यों को होली और रंग पंचमी पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपए के व्यापार का बड़ा नुकसान सहना पड़ा है। कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर बताया कि विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं से आज हुई बातचीत के आधार पर यह कहा जा सकता है कि होली और रंग पंचमी के पर्व पर देशभर में पिछले कुछ वर्षों में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होता है, जबकि इस साल कोविड के चलते देशभर के व्यापारियों को होली और रंग पंचमी के त्यौहार पर लगभग 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के व्यापार का जबरदस्त नुकसान हुआ है।

इनका होता है कारोबार
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया, "होली और रंग पंचमी पर विशेष तौर पर रंग, अबीर, गुलाल, गुब्बारे, प्लास्टिक के होली के खिलौने, पीतल और स्टेनलेस स्टील की पिचकारी, मिठाइयां, टेसू के फूल, अन्य अनेक प्रकार के फूल, फल, ड्राई फूट्र, होली के लिए विशेष रूप से बने सस्ते कुर्ते पाजामे, टी शर्ट, होली की साडिय़ां, अन्य खाने पीने के सामान, धूपबत्ती एवं अगरबत्ती आदि का बड़ी मात्रा में व्यापार होता है।

चीन को 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान
उन्होंने कहा, "प्रतिवर्ष इस त्यौहार के मौके पर चीन से लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक का सामान भारत आता था, जिसमें मुख्य रूप से होली के खिलौने, रंग, लोहे की पिचकारी, गुलाल आदि आते थे। लेकिन कैट द्वारा गत वर्ष 10 जून से देश भर में चालू चीनी सामान बहिष्कार अभियान के तहत जहां दिवाली तक चीन को जहां 70 हजार करोड़ रुपए के व्यापार का नुकसान हुआ, वहां इस वर्ष चीन से होली पर एक भी सामान न आने से चीन को 10 हजार करोड़ रुपये के व्यापार का बड़ा नुकसान हुआ है।

Updated on:
30 Mar 2021 11:57 am
Published on:
30 Mar 2021 11:51 am
Also Read
View All
Gold Price Today: भारत में गिर गया सोने का रेट, चांदी भी 3,500 रुपये टूटा, जानें गोल्ड का मौजूदा प्राइस

OFSS Share Price: 6 महीने में 50% से ज्यादा रिटर्न दे चुका यह IT शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा, जानिए क्या कह रहे टेक्निकल चार्ट्स

SBI Funds Management का IPO खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दिख रहा 17% का मुनाफा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी डिटेल्स

Share Market: सेंसेक्स 800 अंक बढ़कर हुआ बंद, 1 ही दिन में निवेशकों को 6 लाख करोड़ का फायदा, IT, रियल एस्टेट और सरकारी बैंकों के स्टॉक्स उछले

Zensar Technologies Share Price: शार्दुल सिक्योरिटीज, गोल्डियम इंटरनेशनल और ION एक्सचेंज समेत ये शेयर 20% तक उछले, सेंसेक्स में 800 अंक की तेजी