कारोबार

Crude Oil उछलकर 96 डॉलर पर पहुंचा, जानिए जयपुर, दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

Crude Oil Price: ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड दोनों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। होर्मुज और बाब अल-मंडेब में तेल टैंकरों पर हमलों और सप्लाई में आने वाली कमी के चलते आने वाले समय में क्रूड के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकते हैं।
2 min read
Jul 23, 2026
Crude Oil Price Hike
Crude Oil के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। (PC: ANI)

Petrol Diesel Price Today 23 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और लाल सागर में तेल टैंकरों पर हमलों के कारण गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतें छह हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गईं। ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हालात और बिगड़ते हैं तो ब्रेंट का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है। वहीं, फिर से बढ़ते क्रूड के दाम भारत में महंगाई बढ़ा सकते है, ऐसी आंशका जताई जा रही है।

Crude Oil के दाम 96 डॉलर पर पहुंचे

गुरुवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.93 डॉलर यानी करीब 2 फीसदी बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। यह 8 जून के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में ब्रेंट 94.07 डॉलर तक पहुंच गया था। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड भी 1.44 डॉलर यानी 1.7 फीसदी बढ़कर 88.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बुधवार को इसमें करीब 3 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी।

Source: Trading Economics (ब्रेंट क्रूड में एक दिन की तेजी)

23 जुलाई को Petrol-Diesel के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती है। फिलहाल इनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला, कीमतें पहले की तरह स्थिर हैं।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
कोलकाता113.5099.82
मुंबई111.2197.83
चेन्नई107.7699.55
गुड़गांव102.9795.64
नोएडा101.8995.37
बैंगलोर111.6899.56
भुवनेश्वर110.49102.19
चंडीगढ़101.5189.47
हैदराबाद115.73103.82
जयपुर112.6997.78
लखनऊ101.8995.36
पटना114.13100.10
तिरुवनंतपुरम114.04102.95

Crude Oil सप्लाई की बढ़ी चिंता

दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर खतरा मंडरा रहा है। दरअसल एक तरफ होर्मुज है और दूसरी तरफ बाब अल-मंडेब। ईरान द्वारा होर्मुज पर लगातार तेल टैंकरों को निशाना बनाया जा रहा है तो ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब का तेल ले जाने वाले जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई है।

100 डॉलर तक पहुंच सकता है ब्रेंट

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि तेल की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ रही है। होर्मुज, लाल सागर और काला सागर तीनों क्षेत्रों में तनाव बना हुआ है। उनका कहना है कि यदि हालात और बिगड़ते हैं तो आने वाले दिनों में ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

Updated on:
23 Jul 2026 09:31 am
Published on:
23 Jul 2026 09:15 am