कारोबार

Twitter के खर्चों को कम करने के लिए Elon Musk का नया प्लान!

Elon Musk's New Plan For Twitter: जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है, तब से इसमें एक के बाद एक कई बदलाव देखने को मिले हैं। एलन ने ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए भी कई उपाय किए हैं। अब हाल ही में एलन ने ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए एक और प्लान बनाया है।

2 min read
Elon Musk

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। इतना ही नहीं, ट्विटर को काफी प्रभावी भी माना जाता है। इसी के चलते पिछले साल एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर का टेकओवर कर लिया था। एलन ने 44 बिलियन डॉलर्स में ट्विटर को खरीदा था। एलन ने ट्विटर को कई वजहों से खरीदा था, जिसमें प्रॉफिट भी एक वजह थी। पर एलन के ट्विटर खरीदने के बाद से उनके सामने कई समस्याएं भी आई। इनमें सबसे बड़ी समस्या ट्विटर के खर्चे है। एलन ने ट्विटर को खरीदने के बाद ही यह साफ कर दिया था कि उनकी लीडरशिप में ट्विटर में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इनमें खर्चों को कम करने से जुड़े फैसले भी शामिल हैं। हाल ही में एलन ने ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है।

खर्चों को कम करने का नया प्लान

एलन ने हाल ही में ट्विटर के खर्चों को कम करने का नया प्लान बनाया है। इस प्लान के अनुसार एलन ट्विटर के न्यू यॉर्क स्थित ऑफिस को डाउन साइज़ करने वाले है। न्यू यॉर्क के मैनहैटन में ट्विटर का एक बड़ा ऑफिस है। इसमें से 2,00,000 स्क्वायर फीट स्पेस को एलन लीज़ पर देने वाले है। यह फैसला ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिया गया है।


यह भी पढ़ें- जल्द होना चाहते हैं रिटायर? तो करें यह उपाय

इससे पहले भी किए जा चुके हैं कई उपाय


एलन इससे पहले भी ट्विटर के खर्चों को कम करने के कई उपाय कर चुके है। इन उपायों के तहत अब तक हज़ारों लोगों को ट्विटर की नौकरी से निकाला जा चुका है। ट्विटर के हेडक्वार्टर की कई चीज़ों को नीलाम किया जा चुका है।

इतना ही नहीं, ट्विटर के हेडक्वार्टर में क्लीनिंग के लिए भी रोबोट्स को लगा दिया गया। साथ ही हेडक्वार्टर्स की रेंट पॉलिसी को भी बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Twitter ने करीब 200 लोगों को बिना बताए नौकरी से निकाला, बाद में ऐसे पता चला

Published on:
01 Mar 2023 02:47 pm
Also Read
View All