Elon Musk's Decision For Twitter India: ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में कंपनी के बारे में एक बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला भारत में ट्विटर के ऑफिसों से जुड़ा हुआ है। एलन ने हाल ही में भारत में ट्विटर के तीन में से दो ऑफिसों को बंद करने का फैसला लिया है।
ट्विटर (Twitter) दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में ट्विटर यूज़र्स हैं। साथ ही ट्विटर की पॉपुलैरिटी भी काफी ज़्यादा है। पिछले साल 27 अक्टूबर को एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीद लिया था। एलन ने 44 बिलियन डॉलर्स में ट्विटर को टेकओवर किया था। एलन ने ट्विटर को खरीदने के बाद से ही इसमें कई बड़े बदलाव करने शुरू कर दिए। कई हज़ार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया, कंपनी के वर्क कल्चर को पूरी तरह से बदल दिया गया, ट्विटर के मेन हेडक्वार्टर की कई चीज़ें नीलाम कर दी गई और यहाँ तक कि इस हेडक्वार्टर का किराया तक देना बंद कर दिया। अब हाल ही में एलन ने ट्विटर इंडिया के बारे में भी एक बड़ा फैसला लिया है।
भारत में Twitter के 3 में से 2 ऑफिसों को किया बंद
एलन ने ट्विटर के टेकओवर के बाद से अब तक ट्विटर इंडिया (Twitter India) के बारे में किसी तरह का फैसला नहीं लिया था। पर अब उन्होंने भारत में ट्विटर से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया है। भारत में ट्विटर के 3 ऑफिस हैं। एलन ने इनमें से दो को बंद करने का फैसला लिया है। ये ऑफिस दिल्ली (Delhi) और मुंबई (Mumbai) में हैं।
यह भी पढ़ें- Elon Musk की Twitter रीच रही Joe Biden से कम, बढ़ाने के लिए अपनाया यह तरीका....
ट्विटर इंडिया के वर्कर्स को दिया यह आदेश....
एलन ने भारत में ट्विटर के दो ऑफिसों को बंद करने के बाद वर्कर्स को भी एक आदेश दे दिया है। यह आदेश है वर्क फ्रॉम होम का। एलन ने इन दोनों ऑफिसों में काम करने वाले सभी वर्कर्स को घर जाने के लिए कह दिया है और घर से ही काम करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि ट्विटर के टेकओवर के बाद एलन ने अमरीका में कंपनी में पहले से चल रहे वर्क फ्रॉम होम को बंद कर दिया था।
क्या हो सकती है वजह?
ट्विटर के भारत में दो ऑफिसों को बंद करने की वजह का कोई खुलासा नहीं किया गया है। पर बताया जा रहा है कि यह फैसला कॉस्ट कटिंग के लिए लिया गया है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार एक महिला को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा