कारोबार

Kalyan Jewellers Share Price: Bharat Forge और Federal Bank समेत ये शेयर 5% तक उछले, जानिए 1 साल का रिटर्न

Federal Bank Share Price: स्टॉक मार्केट में आज जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली है। अफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, ईक्लर्क्स सर्विसेस, फेडरल बैंक और कल्याण ज्वैलर्स के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।
3 min read
• •
Updated: 17 Jul 2026, 2:54 PM IST
eClerx Services Share Price
eClerx Services के शेयर में तेजी देखने को मिली है। (PC: AI)

Bharat Forge Share Price: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी तेजी देखने को मिली है। दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1.13 फीसदी या 868 अंक की बढ़त के साथ 78,055 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.96 फीसदी या 229 अंक की बढ़त के साथ 24,307 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी 500 पैक की बात करें, तो इसके गेनर्स में टॉप पर अफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, ईक्लर्क्स सर्विसेस, फेडरल बैंक, कल्याण ज्वैलर्स और भारत फोर्ज के शेयर दिखाई दिए।

अफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर (Afcons Infrastructure Share Price)

अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर दोपहर 2 बजे 5.19 फीसदी या 14.80 रुपये की बढ़त के साथ 300 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में -0.18 फीसदी, 1 महीने में -5.88 फीसदी और 1 साल में -27.85 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 41.86 है।

ईक्लर्क्स सर्विसेस (eClerx Services Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर 5.50 फीसदी या 96 रुपये की बढ़त के साथ 1856 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 13.60 फीसदी, 1 महीने में 26.50 फीसदी और 1 साल में 0.42 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 23.43 है।

फेडरल बैंक (Federal Bank Share Price)

फेडरल बैंक का शेयर दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर 5.30 फीसदी या 17.30 रुपये की बढ़त के साथ 343 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 4.03 फीसदी, 1 महीने में 6.34 फीसदी और 1 साल में 61.41 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 17.99 पर है।

कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers Share Price)

कल्याण ज्वैलर्स का शेयर दोपहर 2 बजकर 18 मिनट पर 4.47 फीसदी या 24 रुपये की बढ़त के साथ 571 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 19.93 फीसदी, 1 महीने में 49.08 फीसदी और 1 साल में -4.90 फीसदी रिटर्न दिया है।

भारत फोर्ज (Bharat Forge Share Price)

यह शेयर दोपहर 2 बजकर 22 मिनट पर 3.44 फीसदी या 72.30 रुपये की बढ़त के साथ 2177 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 2.88 फीसदी, 1 महीने में 7.05 फीसदी और 1 साल में 77.82 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 91.57 पर है। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप 1,04,165.95 करोड़ रुपये पर दिखाई दिया।

Updated on:
17 Jul 2026, 2:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IT और फार्मा शेयरों में तेजी से उछला मार्केट, सेंसेक्स 300 अंक बढ़कर हुआ बंद, उधर इन स्टॉक्स में आई बिकवाली

Silver Price Outlook: सिर्फ 1 महीने में ही 40,000 रुपये टूट गई चांदी, क्या और गिरेंगे भाव या अब आएगी तेज रिकवरी? एक्सपर्ट से जानिए टार्गेट प्राइस

Bank Holidays List: नवंबर में आ रहे हैं 2 लॉन्ग वीकेंड, कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खातों में ट्रांसफर किये 18,690 करोड़ रुपये, 9.34 करोड़ किसानों को होगा फायदा, इस तरह देखें अपना स्टेटस

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आपके शहर में क्या रह गए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट