17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jio Financial Share Price: RIL, HCL Tech और टेक महिंद्रा समेत इन शेयरों में आई अच्छी तेजी, जानिए क्या है PE रेश्यो

Reliance Industries Share Price: मार्केट में आज भारी तेजी देखी जा रही है। अच्छे नतीजों के चलते Jio Financial Share Price 4 फीसदी उछल गया है। वहीं, रिलायंस, एचसीएल टेक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भी तेजी आई है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 17, 2026

HCL Technologies Share Price

HCL Technologies के शेयर में तेजी देखी गई है। (PC: AI)

HCL Tech Share Price Rise: भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार को अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 0.86 फीसदी या 668 अंकों की बढ़त के साथ 77,860 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, एनएसई निफ्टी इस समय 0.77 फीसदी या 184 अंक की बढ़त के साथ 24,242 पर ट्रेड करता दिखा। निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में इस समय जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर दिखाई दिए।

जियो फाइनेंशियल (Jio Financial Share Price)

जियो फाइनेंशियल ने पहली तिमाही में अपने मुनाफे में सालाना आधार पर 155 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। यही वजह है कि कंपनी का शेयर आज निफ्टी 50 में टॉप गेनर बना हुआ है। यह सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर 4.05 फीसदी या 9.54 रुपये की बढ़त के साथ 245 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 हफ्ते में 1.39 फीसदी, एक महीने में 0.39 फीसदी और 1 साल में -22.89 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 86.76 पर है।

एचसीएल टेक (HCL Technologies Share Price)

अच्छे नतीजों के चलते एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। सुबह 11 बजे यह शेयर 2.34 फीसदी या 27 रुपये की बढ़त के साथ 1202 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 3.22 फीसदी, 1 महीने में 2.98 फीसदी और 1 साल में -22.17 फीसदी रिटर्न दिया है। शेयर का पीई रेश्यो 18.48 पर है।

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank Share Price)

यह शेयर सुबह 11 बजकर 02 मिनट पर 1.89 फीसदी या 7.10 रुपये की बढ़त के साथ 383.60 रुपये पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इस शेयर ने 1 वीक में 1.59 फीसदी, 1 महीने में 5.17 फीसदी और 1 साल में -11.65 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई 19.56 पर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Share Price)

तिमाही नतीजों से पहले सुबह 11 बजकर 04 मिनट पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1.82 फीसदी या 23 रुपये की बढ़त के साथ 1320 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 0.96 फीसदी, 1 महीने में 0.93 फीसदी और 1 साल में -10.57 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 18.35 है।

टेक महिंद्रा (Tech Mahindra Share Price)

टेक महिंद्रा का शेयर सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर 1.63 फीसदी या 24 रुपये की बढ़त के साथ 1534 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने 1 वीक में 5.49 फीसदी, 1 महीने में 4.94 फीसदी और 1 साल में -1.86 फीसदी रिटर्न दिया है। इस शेयर का पीई रेश्यो 28.65 है।