17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil के दामों में लगातार पांचवें दिन तेजी जारी, जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Price: कच्चे तेल के दामों में लगातार पांचवें दिन तेजी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही ईरान ने हूती विद्रोहियों के जरिए बाब अल-मंडेब को बंद करने की चेतावनी दी है। ऐसे में यदि यह मार्ग भी बंद होता है तो क्रूड के दामों में भारी तेजी आ सकती है। वहीं, भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
2 min read
Google source verification
Crude Oil Price Hike

Crude Oil के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। (PC: ANI)

Petrol Diesel Price Today 17 July 2026: देश में पेट्रोल और डीजल के अपडेटेड रिटेल दाम जारी कर दिए गए हैं, इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता के कारण ब्रेंट क्रूड इस सप्ताह अप्रैल के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त की ओर बढ़ रहा है।

Crude Oil में लगातार पांचवें दिन तेजी

ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 1.05 डॉलर यानी करीब 1.25 फीसदी बढ़कर 85.28 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड 1.03 डॉलर यानी करीब 1.3 फीसदी की तेजी के साथ 79.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। क्रूड ऑयल के दाम लगातार पांचवे दिन बढ़े है। इस सप्ताह ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई दोनों में करीब 12 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

17 जुलाई को Petrol Diesel के दाम

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की रिटेल रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के दाम सरकारी तेल कंपनियां (ओएमसी) तय करती हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर तुरंत खुदरा दरों पर नहीं दिखता।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
कोलकाता₹113.50₹99.82
मुंबई₹111.18₹97.83
चेन्नई₹108.96₹100.74
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.89₹95.37
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹108.97₹100.68
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹117.07₹105.22
जयपुर₹113.61₹98.63
लखनऊ₹101.89₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

हॉर्मुज के साथ बाब अल-मंडेब की चिंता बढ़ी

सीजफायर टूटने के बाद जॉइंट मैरीटाइम इन्फॉर्मेशन सेंटर ने होर्मुज के लिए खतरे का स्तर बढ़ाकर 'गंभीर' कर दिया है। इसके अलावा दूसरे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाब अल-मंडेब को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने यमन के हूती विद्रोहियों को निर्देश दिया है कि यदि ईरान के बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाता है, तो वे बाब-अल-मंडेब जलमार्ग को बंद कर दें। दरअसल,यह मार्ग सऊदी अरब के तेल निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि इस मार्ग पर भी होर्मुज के जैसे नाकेबंदी या तेल टेंकरों पर हमले होते है तो क्रूड ऑयल के दाम में भारी उछाल देखने को मिल सकता है।