18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wipro Share Price: Hindalco, Cipla समेत इन कंपनियों के शेयर लुढ़के, जानिए क्या है 1 हफ्ते का रिटर्न

Cipla Share Price Fall: शेयर बाजार की तेजी के बीच निफ्टी-50 के कई शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट देखने को मिली। इसमें फार्मा व हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर सिप्ला, डॉ. रेड्डीज, अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल दिखे। इसके अलावा आईटी शेयर विप्रो और मेटल शेयर हिंडाल्को में भी गिरावट देखने को मिली।
3 min read
Google source verification
NSE Nifty 50 Share Losers List

Dr. Reddy's के शेयर फिसले। (फोटो: AI)

Apollo Hospitals Share Price: भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी दिन तेज शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 183 अंकों की बढ़त के साथ खुला इसके बाद यह 555 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, एनएसई निफ्टी-50 भी 54 अंकों की बढ़त के साथ खुला और बाद में 168 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं बात करें, गिरावट वाले शेयरों की तो निफ्टी-50 में विप्रो और हिंडाल्कों के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दिखी। फार्मा व हेल्थकेयर सेक्टर के शेयर सिप्ला, डॉ. रेड्डीज, अपोलो हॉस्पिटल्स में भी गिरावट देखने को मिली।

Nifty-50 के गिरावट वाले शेयर

कंपनीशुरुआती कारोबार के दौरान गिरावटमार्केट कैप (₹ करोड़)52-सप्ताह का उच्च स्तर52-सप्ताह का निम्न स्तरP/E अनुपात
Wipro Limited2.16 %1,72,297.86₹273.10₹169.0013.27
Hindalco Industries0.88 %2,13,688.77₹1,176.00₹657.5016.09
Cipla Limited0.85 %1,14,495.92₹1,673.00₹1,165.7029.84
Dr. Reddy's Laboratories0.83 %1,01,371.38₹1,414.90₹1,148.4024.66
Apollo Hospitals0.52 %1,27,148.77₹9,009.00₹6,696.5065.28

विप्रो शेयर (Wipro Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर विप्रो का शेयर 2.16 फीसदी या 3.84 रुपये की गिरावट के साथ 173.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 सप्ताह में -0.78 फीसदी, पिछले 1 महीने में -5.62 फीसदी और 1 साल में -33.19 फीसदी का रिटर्न दिया है।

हिंडाल्को शेयर (Hindalco Industries Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर यह शेयर 0.88 फीसदी या 8.40 रुपये की गिरावट के साथ 950.90 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 सप्ताह में -1.70 फीसदी, पिछले 1 महीने में -5.64 फीसदी और 1 साल में 40.99 फीसदी का रिटर्न दिया है

सिप्ला शेयर (Cipla Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर यह शेयर 0.85 फीसदी या 12.20 रुपये की गिरावट के साथ 1,147.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 सप्ताह में -1.63 फीसदी, पिछले 1 महीने में 4.82 फीसदी और 1 साल में -4.49 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डॉ. रेड्डीज शेयर (Dr. Reddy's Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर यह शेयर 0.83 फीसदी या 10.20 रुपये की गिरावट के साथ 1,214.20 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 सप्ताह में -2.39 फीसदी, पिछले 1 महीने में -4.29 फीसदी और 1 साल में -3.85 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals Share Price)

आज सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर यह शेयर 0.52 फीसदी या 46.50 रुपये की गिरावट के साथ 8,841.50 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 सप्ताह में 0.01 फीसदी, पिछले 1 महीने में 4.91 फीसदी और 1 साल में 20.28 फीसदी का रिटर्न दिया है।

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग