कारोबार

Gold Price: इस हफ्ते 5000 रुपये टूटी चांदी, सोना 3600 रुपये लुढ़का, आगे बढ़ेंगे या गिरेंगे भाव? एक्सपर्ट से समझिए

Gold Rate Today on 13th June 2026: यूएस-ईरान पीस डील की उम्मीदें, क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट, सोमवार को अधिक मास के खत्म होने और समर वेडिंग सीजन की शुरुआत से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।

3 min read
Jun 13, 2026
Gold Price Outlook
कच्चे तेल में गिरावट से सोने में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में इस हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। इस हफ्ते सोने की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर मिडिल ईस्ट से आ रही खबरों ने डाला। पहले अमेरिका और ईरान के बीच हमले बढ़े तो क्रूड ऑयल ऊपर जाने से सोने की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिली। इसके बाद ट्रंप ने गुरुवार रात ईरान पर होने वाले प्रस्तावित हमलों को रोक दिया और कहा कि कुछ ही दिनों पीस डील होने वाली है। इससे क्रूड ऑयल में गिरावट आई, जिसका असर सोने की कीमतों में उछाल के रूप में देखने को मिला।

आज क्या हैं सोने के रेट?

गुड रिटर्न्स के अनुसार, शनिवार दोपहर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसमें शुक्रवार के बंद भाव से 3410 रुपये का इजाफा हुआ है। इसके अलावा, 22 कैरेट गोल्ड का भाव 450 रुपये बढ़कर 1,36,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 430 रुपये बढ़कर 1,11,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

बड़े शहरों में आज सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,51,200₹1,38,600₹1,16,100
मुंबई₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
दिल्ली₹1,49,230₹1,36,800₹1,11,960
कोलकाता₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
बेंगलुरु₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
हैदराबाद₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
केरल₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
पुणे₹1,49,080₹1,36,650₹1,11,810
वडोदरा₹1,49,130₹1,36,700₹1,11,860
अहमदाबाद₹1,49,130₹1,36,700₹1,11,860
जयपुर₹1,49,230₹1,36,800₹1,11,960

एक हफ्ते में 3,650 रुपये टूटा सोना

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में बीते शनिवार 6 जून 2026 को 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर रेट 1,52,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आज यह भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस तरह एक हफ्ते में सोने के भाव 3,650 रुपये टूट गया है।

दिल्ली में सोने की कीमतें

प्रति 1 ग्राम में कीमतें, सोर्स: गुडरिटर्न्स

चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में बीते शनिवार 6 जून 2026 को चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। आज यह भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस तरह सोने की कीमत एक हफ्ते में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम टूट चुकी है।

इस हफ्ते कहां जाएंगी कीमतें

मास्टरट्रस्ट के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि इस हफ्ते सोने की कीमतों के लिए कई अच्छे संकेत दिख रहे हैं। ये निम्न हैं:

  1. मिडिल ईस्ट से अच्छी खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और ईरान दोनों पीस डील की तरफ बढ़ रहे हैं। आने वाले कुछ दिन में जिनेवा में पीस डील होने की उम्मीद है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा।
  2. कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरवट देखने को मिली है। WTI क्रूड 3.23 फीसदी गिरकर 84.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 3.37 फीसदी गिरकर 87.33 डॉलर प्रति बैरल रह गया है। अगले हफ्ते में भी कीमतों में गिरावट की उम्मीद है। कच्चे तेल में गिरावट महंगाई की चिंताओं को कम करती हैं। इससे यूएस फेड प्रमुख ब्याज दरों में नरमी लाने का सोच सकता है, जो कि सोने के लिए अच्छा संकेत होगा।
  3. हिंदू कैलेंडर का अशुभ माना जाने वाला अधिक मास समाप्त होने जा रहा है। 15 जून इसका आखिरी दिन है। अधिक मास में सोना खरीदना शुभ नहीं होता। ऐसे में ग्राहक गिरी हुई कीमतों का फायदा उठाने के लिए 16 जून से सोने में खरीदारी कर सकते हैं।
  4. 16 जून से समर वेडिंग सीजन भी शुरू हो रहा है। यह 15 अगस्त तक चलेगा। भारत में वेडिंग सीजन हमेशा से सोने की मांग का बड़ा ट्रिगर रहा है। ऐसे में घरेलू मांग बढ़ने से कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
Published on:
13 Jun 2026 02:10 pm