कारोबार

Gold silver Price Today : सोने के दाम में बढ़त, चांदी भी हुई महंगी, जानिए प्रमुख शहरों में 24 कैरेट के दाम

आज शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई है। सोना 0.42 प्रतिशत बढ़त के साथ 10 ग्राम सोना 48,230 रुपए बिक रहा है।

2 min read
gold
gold

नई दिल्ली। सोने ने की कीमतों में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई है। सोना 0.42 प्रतिशत बढ़त के साथ 10 ग्राम सोना 48,230 रुपए बिक रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो 0.04 प्रतिशत तेजी के साथ एक किलो चांदी 69,890 रुपए में मिल रही है। राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 47,920 रुपए में मिल रहा है।

जानिए 22 और 24 कैरेट के दाम
दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 45,640 और 24 कैरेट सोने की कीमत 47,920 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,230 और 24 कैरेट सोना 47,490 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 45,800 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,090 रुपए हैं। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,430 और 24 कैरेट 46,650 है। जयपुर की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव47,450 रुपए रहा। कल की तुलना में सोना आज 200 रुपए अधिक रहा। वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 69,740.0 रुपए रहा। वहीं, बरेली में सोने की कीमत 48,150 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 69,770.0 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।



































शहर22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली45,640047,920
बेंगलुरू43,95046,150
कोलकाता45,80048,090
मुंबई45,23047,490
जयपुर45,19047,450


निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Published on:
02 Jul 2021 10:54 am