कारोबार

Gold and Silver Rate Today: क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, निवेशकों में हाहाकार! चांदी में भी भयंकर गिरावट, जानिए भाव

Gold and Silver Rate Today: गोल्ड की कीमत में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव एमसीएक्स पर करीब 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2026, 2:56 PM IST
Gold and Silver Rate Today
सोने-चांदी की कीमतें क्रैश कर गई हैं। (PC: AI)

Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने के भाव औंधे मुंह गिर रहे हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 5.33 फीसदी या 7,708 रुपये की गिरावट के साथ 1,36,784 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज हुई थी।

यूएस-ईरान युद्ध के तेजी से बढ़ने से महंगाई को लेकर चिंता काफी अधिक हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें भी लगातार ऊपर जा रही हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि सोने की कीमतों के लिए ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इन स्तरों से ऊपर जाने पर निवेशक बिकवाली कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोने के लिए वैश्विक बाजार में 4,116 डॉलर पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, 4,480 डॉलर के लेवल पर प्रतिरोध है। ग्लोबल मार्केट में रिस्क ऑफ सेंटीमेंट के चलते सोने की कीमतें गिर रही हैं।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी-भरकम गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी जबरदस्त गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 6.52 फीसदी या 14,775 रुपये की गिरावट के साथ 2,11,997 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में कॉमेक्स पर सोने का भाव 4.72 फीसदी या 217.40 डॉलर की जबरदस्त गिरावट के साथ 4,392.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 3.52 फीसदी या 158.17 डॉलर की गिरावट के साथ 4,334.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी 5.32 फीसदी या 3.72 डॉलर की गिरावट के साथ 65.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 3.75 डॉलर या 2.55 डॉलर की गिरावट के साथ 65.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Updated on:
23 Mar 2026, 2:56 PM IST
Published on: