कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में आज फिर आई गिरावट, चांदी भी हो गई सस्ती, जानिए क्या रह गईं कीमतें

Gold Silver Price Today: अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आने से पहले सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस हफ्ते सोना करीब 5 फीसदी टूट गया है।

2 min read
Oct 24, 2025
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। सोने का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 0.29 फीसदी या 363 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। पिछले कई हफ्तों से ऑल टाइम हाई पर ट्रेड करने के बाद इस हफ्ते सोने में काफी मुनाफावसूली हुई है। इस हफ्ते सोने के भाव करीब 5 फीसदी से अधिक टूट गए हैं। गोल्ड ईटीएफ में भी जमकर निकासी हुई है। आज अमेरिका में महंगाई से जुड़ी प्रमुख रिपोर्ट जारी होने वाली है। यह भी सोने की कीमतों को प्रभावित करेगी।

ये भी पढ़ें

Investment in Gold: सोने में पैसा लगाएं या नहीं, क्या गिरने वाले हैं भाव? जानिए गोल्ड से जुड़े आपके सवालों के जवाब

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। चांदी का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.78 फीसदी या 1153 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,359 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी शुक्रवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव शुरुआती कारोबार में 0.34 फीसदी या 14 डॉलर की गिरावट के साथ 4,131.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.09 फीसदी या 3.65 डॉलर की गिरावट के साथ 4,122.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.93 फीसदी या 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 48.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.52 फीसदी या 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 48.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

ये भी पढ़ें

Home Loan Tips: घर खरीदने के लिए ले रहे हैं होम लोन? पहले समझ लें ये 5 बातें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना

Published on:
24 Oct 2025 09:55 am
Also Read
View All

अगली खबर