कारोबार

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी, जानिए मालाबार और कल्याण ज्वैलर्स में 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: सोने की घरेलू वायदा कीमतों में सोमवार को भारी तेजी देखने को मिली है। चांदी भी भारी उछाल के साथ ट्रेड करती दिख रही है।

2 min read
Nov 10, 2025
सोने की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है। (PC: Gemini)

Gold Price Today: पॉजिटिव वैश्विक रुख के चलते आज सोमवार को सोने की घरेलू वायदा कीमतों में भारी तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार शाम सोने का वायदा भाव 1.69 फीसदी या 2049 रुपये की बढ़त के साथ 1,23,116 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव 3.10 फीसदी या 4,578 रुपये की भारी बढ़त के साथ 1,52,306 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Inflation Calculator: आज के 5 लाख रुपये की 20 साल बाद क्या रह जाएगी कीमत, यह कैलकुलेशन देख रह जाएंगे हैरान

सोने का घरेलू हाजिर भाव

सोने की घरेलू हाजिर कीमतों की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को 24 कैरेट सोना 1,22,090 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 22 कैरेट सोना 1,19,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। 20 कैरेट सोना 1,08,660 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 98,890 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

कैरेट (Karat)कीमत (₹/10 ग्राम)
24 कैरेट1,22,090
22 कैरेट1,19,160
20 कैरेट1,08,660
18 कैरेट98,890
14 कैरेट78,750

तनिष्क में सोने का रेट

तनिष्क सोमवार, 10 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,13,350 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 92,740 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का भाव

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स सोमवार, 10 नवंबर 2025 को 22 कैरेट सोना 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बेच रहा है। यहां 18 कैरेट सोना 92,860 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 72,230 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
तनिष्क1,23,6501,13,35092,740
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,13,50092,86072,230
जोयालुक्कास1,23,8201,13,50092,860

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में सोमवार, 10 नवंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1,23,820 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 92,860 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

SIP Calculator: 21 की उम्र में शुरू करें निवेश और 42 की उम्र में उठा लें 2.5 करोड़ रुपये, इस फॉर्मूले से लग्जरी लाइफ जी सकेंगे आप

Updated on:
10 Nov 2025 04:40 pm
Published on:
10 Nov 2025 04:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर