कारोबार

Gold Silver Price Today: होर्मुज के जल्द खुलने की उम्मीदों से उछल गया सोना, जानिए कहां पहुंच गए हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने से क्रूड ऑयल 80 डॉलर से नीचे आ गया है। ऐसे में यूएस फेड द्वारा निकट समय में रेट हाइक की संभावना काफी कम हो गई है। यही कारण है कि सोना उछल गया है।
2 min read
Aug 06, 2026
Gold Silver Price Today
सोने की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today 6th August: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 11 बजे दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 2870 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2650 रुपये की बढ़त के साथ 1,37,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 2170 रुपये की बढ़त के साथ 1,12,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी की घरेलू हाजिर कीमत इस समय 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

बड़े शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,50,000₹1,37,500₹1,15,650
मुंबई₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
दिल्ली₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450
कोलकाता₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
बेंगलुरु₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
हैदराबाद₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
केरल₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
पुणे₹1,49,730₹1,37,250₹1,12,300
वडोदरा₹1,49,760₹1,37,300₹1,12,350
अहमदाबाद₹1,49,760₹1,37,300₹1,12,350
जयपुर₹1,49,860₹1,37,400₹1,12,450

MCX पर सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.45 फीसदी या 674 रुपये की बढ़त के साथ 1,49,167 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने से इतर चांदी की घरेलू वायदा कीमत में गिरावट देखने को मिली। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 0.42 फीसदी या 954 रुपये की गिरावट के साथ 2,26,630 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने में क्यों आई तेजी?

होर्मुज स्ट्रेट के जल्द खुलने के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतें भी 80 डॉलर के नीचे आ गई हैं। इससे यूएस फेड रेट हाइक को लेकर चिंताएं काफी कम हो गई हैं। इससे यूएस ट्रेजरी यील्ड पर दबाव बन रहा है। यह सोने के लिए एक अच्छा संकेत है। यही कारण है कि कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

PC: AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखी गई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.24 फीसदी या 10.20 डॉलर की बढ़त के साथ 4,315.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.14 फीसदी या 5.94 डॉलर की बढ़त के साथ 4,252.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.39 फीसदी या 0.24 डॉलर की गिरावट के साथ 62.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.61 फीसदी या 0.38 डॉलर की गिरावट के साथ 61.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
06 Aug 2026 12:52 pm
Published on:
06 Aug 2026 12:52 pm