कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने ने खाई जबरदस्त पलटी, कीमतों में भारी गिरावट, चांदी 13,000 रुपये टूटी, जानिए लेटेस्ट भाव

Gold Silver Price Today: उच्च स्तरों से मुनाफावसूली, भू-राजनीतिक तनाव में कमी और डॉलर में मजबूती से सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट देखी जा रही है।

2 min read
Jan 22, 2026
फोटो: पत्रिका

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव भारी गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखाई दिए। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 2.08 फीसदी या 3,177 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,49,685 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

8th Pay Commission: 3.25 तक फिटमेंट फैक्टर, 5% सालाना सैलरी हाइक, आठवें वेतन आयोग में क्या मिलेगी सौगात?

चांदी में जबरदस्त गिरावट

चांदी की कीमतों में भी आज गुरुवार को भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी कुछ ही देर में 12,000 रुपये से ज्यादा लुढ़क गई। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह चांदी का भाव 4 फीसदी या 12,739 रुपये की जबरदस्त गिरावट के साथ 3,05,753 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

क्यों आई सोने-चांदी में मंदी?

भूराजनीतिक तनाव में कमी के संकेतों के चलते उच्च स्तरों से मुनाफावसूली और डॉलर में मजबूती के कारण सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर अपने रुख को थोड़ा नरम किया है। इससे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट आई। बुधवार को ट्रंप ग्रीनलैंड विवाद को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की अपनी धमकी से पीछे हट गए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आइलैंड के भविष्य के संबंध में नाटो के साथ एक समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली है।

PC: ChatGPT

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में गुरुवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.82 फीसदी या 39.60 डॉलर की गिरावट के साथ 4,797 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.75 फीसदी या 36.17 डॉलर की गिरावट के साथ 4,795.56 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने से इतर चांदी की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.59 फीसदी या 0.54 डॉलर की बढ़त के साथ 93.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.25 फीसदी या 0.23 डॉलर की बढ़त के साथ 93.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करा दिखा।

ये भी पढ़ें

एयरोस्पेस और हेल्थकेयर के बाद अब कहां हाथ आजमाएंगे Deepinder Goyal? इटरनल के CEO पद से दिया इस्तीफा

Also Read
View All

अगली खबर