कारोबार

Gold Silver Price Today: टूट गए सोने के भाव, चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

Gold Rate Today 18th Nov 2026: आज बुधवार को FOMC minutes जारी होंगे। इससे पहले सोना-चांदी दोनों दबाव में हैं। अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती से भी कीमतों पर दबाव बना है।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2026, 10:19 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। सोने का भाव 14 महीने के निचले स्तर के करीब है। बुधवार को भी वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, बुधवार सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 2790 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोने का भाव इस समय 2550 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 2080 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दिखाई दिया।

बड़े शहरों में 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट्स

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
चेन्नई₹1,33,260₹1,22,150₹1,00,000
मुंबई₹1,33,260₹1,22,150₹99,940
दिल्ली₹1,33,410₹1,22,300₹1,00,100
कोलकाता₹1,33,260₹1,22,150₹99,940
बेंगलुरु₹1,33,260₹1,22,150₹99,940
हैदराबाद₹1,33,260₹1,22,150₹99,940
केरल₹1,33,260₹1,22,150₹99,940
पुणे₹1,33,260₹1,22,150₹99,940
वडोदरा₹1,33,310₹1,22,200₹99,990
अहमदाबाद₹1,33,310₹1,22,200₹99,990
जयपुर₹1,33,410₹1,22,300₹1,00,100
लखनऊ₹1,33,410₹1,22,300₹1,00,100
सोर्स- गुड रिटर्न्स

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 2.17 फीसदी या 2,919 रुपये की गिरावट के साथ 1,31,304 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी का भाव इस समय 3.35 फीसदी या 5,690 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,64,012 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोना 1.80 फीसदी या 69.60 डॉलर की गिरावट के साथ 3,794 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, गोल्ड स्पॉट 1.62 फीसदी या 62.39 डॉलर की गिरावट के साथ 3,787 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी 2.89 फीसदी या 1.37 डॉलर की गिरावट के साथ 45.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 3.03 फीसदी या 1.44 डॉलर की गिरावट के साथ 45.96 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के भाव

मास्टर कैपिटल सर्विसेस लिमिटेड के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि आज बुधवार को एफओएमसी मिनट्स जारी होंगे। इससे पहले दोनों कीमती धातुएं दबाव में हैं। डा रवि के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के सख्त रुख ने ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी की आशंका बढ़ा दी है। अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर की मजबूती से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। ब्याज दर बढ़ने पर निवेशक सोने जैसे बिना ब्याज वाले एसेट्स से पैसा निकालकर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज वाले एसेट्स में पैसा लगाने लगते हैं। यही कारण है कि सोने पर दबाव बना हुआ है।

Updated on:
18 Nov 2026, 10:19 AM IST
Published on: