कारोबार

Gold Silver Price Today: नवरात्रि जाते ही सस्ता हो गया सोना, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं भाव

Gold Silver Price Today: सोने का भाव आज बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी में जबरदस्त मंदी देखी जा रही है। चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 2272 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,448 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2025, 10:02 AM IST
Gold Silver Price Today
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। (PC: Pexels)

Gold Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज शुक्रवार को सोने के कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने के दाम गिर गए हैं। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.58 फीसदी या 678 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी सोना गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

चांदी में जबरदस्त गिरावट

चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतें काफी टूट गई हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव 1.57 फीसदी या 2272 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,448 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

क्यों गिरे भाव?

सोने में लगातार 5 दिन से बढ़त देखने को मिल रही थी। इससे सोना नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसके बाद निवेशकों ने उच्च स्तरों से मुनाफावसूली करने का फैसला लिया और कीमतें गिर गईं। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते भी सोने में गिरावट आई है।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार सुबह गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.05 फीसदी या 2 डॉलर की गिरावट के साथ 3,866.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.39 फीसदी या 14.86 डॉलर की गिरावट के साथ 3841.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.81 फीसदी या 0.38 डॉलर की बढ़त के साथ 46.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.36 फीसदी या 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 46.82 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
3 Oct 2025, 10:02 AM IST
Published on: