कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने में गिरावट, चांदी के भी टूट गए भाव, जानिए क्या हैं आज MCX पर गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू कीमतें आज मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दी हैं। वहीं, चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है।

2 min read
May 05, 2026
सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोना आज मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.01 फीसदी या 16 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,49,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

PF Calculation: 50,000 रुपये सैलरी वालों के भी जमा हो जाएगा 60 लाख रुपये का PF, समझिए कैलकुलेशन

चांदी में भी आई गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। चांदी का घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स पर आज चांदी शुरुआती कारोबार में 0.26 फीसदी या 635 रुपये की गिरावट के साथ 2,43,260 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमत में आज मंगलवार को तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.16 फीसदी या 7.40 डॉलर की बढ़त के साथ 4,540.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.18 फीसदी या 8.07 डॉलर की बढ़त के साथ 4,529.98 डॉलर प्रति औंस पर दिखाई दिया।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.53 फीसदी या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 73.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.05 फीसदी या 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 72.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कच्चे तेल में दिखी गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI मंगलवार सुबह 2.12 फीसदी या 2.26 डॉलर की गिरावट के साथ 104.2 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, ब्रेंट क्रूड 1.22 फीसदी या 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Wife के साथ मिलकर Post Office की इस स्कीम में खुलवाएं खाता, 10 साल में मिलेंगे 41 लाख, जानिए कैसे
Also Read
View All