कारोबार

Gold Silver Price Today: उधर कच्चा तेल उछला और इधर गिर गया सोना, जानिए आपके शहर में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट में तेज होते हमलों के चलते क्रूड ऑयल में आज करीब 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। इसका सीधा असर गोल्ड पर दिखा और भाव टूट गए।

2 min read
Jun 11, 2026
Gold price today
Gold Price में लगातार गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today on 11th June 2026: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को भी गिरावट जारी है। घरेलू वायदा और हाजिर दोनों बाजारों में दाम लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 2130 रुपये की गिरावट के साथ 1,45,790 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1950 रुपये गिरकर 1,33,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1600 रुपये गिरकर 1,09,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी का हाजिर भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

क्यों आई कीमतों में गिरावट?

अमेरिका के ईरान पर ताजा हमले के चलते कीमतों में यह गिरावट आई है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील नहीं होने के चलते नए हमलों की चेतावनी दी है। मिडिल ईस्ट में इस बढ़े हुए तनाव के चलते क्रूड ऑयल महंगा हो गया है। आज WTI क्रूड करीब 2 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। बुलियन मार्केट एक्सपर्ट डॉ रवि सिंह ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि यूएस फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है। ऐसे में निवेशक बिना ब्याज वाले एसेट गोल्ड से निकलकर ट्रेजरी बॉन्ड जैसे ब्याज वाले एसेट्स में जा सकते हैं। यही कारण है कि सोना गिर रहा है।

बड़े शहरों में आज सोने के भाव

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,47,280₹1,35,000₹1,13,100
मुंबई₹1,45,640₹1,33,500₹1,09,230
दिल्ली₹1,45,790₹1,33,650₹1,09,380
कोलकाता₹1,45,640₹1,33,500₹1,09,230
बेंगलुरु₹1,45,640₹1,33,500₹1,09,230
हैदराबाद₹1,45,640₹1,33,500₹1,09,230
केरल₹1,45,640₹1,33,500₹1,09,230
पुणे₹1,45,640₹1,33,500₹1,09,230
वडोदरा₹1,45,690₹1,33,550₹1,09,280
अहमदाबाद₹1,45,690₹1,33,550₹1,09,280
जयपुर₹1,45,790₹1,33,650₹1,09,380

MCX पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव

वायदा बाजार में भी सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव सुबह 10 बजे 0.46 फीसदी या 681 रुपये की गिरावट के साथ 1,47,336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 0.72 फीसदी या 1705 रुपये की गिरावट के साथ 2,33,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला ट्रेंड देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर गोल्ड का भाव 0.95 फीसदी या 39.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,094.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.22 फीसदी या 9.16 डॉलर की बढ़त के साथ 4081.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.80 फीसदी या 1.17 डॉलर की गिरावट के साथ 63.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.42 फीसदी या 0.27 डॉलर की बढ़त के साथ 63.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Published on:
11 Jun 2026 11:13 am