कारोबार

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या हैं 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Price Today: बीते हफ्ते आई तेजी के बाद आज सोमवार को सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली है। यही कारण है कि घरेलू हाजिर कारोबार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है।
2 min read
Aug 10, 2026
Gold Rate Today
सोने की हाजिर कीमत में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today 10th July: सोने की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट देखने को मिली है। घरेलू हाजिर भाव लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 11 बजे 24 कैरेट गोल्ड का रेट 430 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,39,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 330 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

मुनाफावसूली के चलते गिरे भाव

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा है कि इस समय ईरान की अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने और होर्मुज खोलने के लिए कोई सीधी बातचीत नहीं चल रही है। जबकि अमेरिका यह कह रहा है कि वह एक डील के करीब है। इससे मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। उधर सोने की कीमतों में बीते हफ्ते आई तेजी के बाद निवेशकों ने थोड़ी मुनाफावसूली की है। यही कारण है कि घरेलू हाजिर बाजार में कीमतें लाल निशान पर हैं। वहीं, इस समय निवेशक अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर भी नजर बनाए हुए हैं।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई₹1,52,180₹1,39,500₹1,17,650
मुंबई₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
दिल्ली₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130
कोलकाता₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
बेंगलुरु₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
हैदराबाद₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
केरल₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
पुणे₹1,51,970₹1,39,300₹1,13,980
वडोदरा₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,030
अहमदाबाद₹1,52,020₹1,39,350₹1,14,030
जयपुर₹1,52,120₹1,39,450₹1,14,130

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली है। सुबह 11 बजकर 26 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.64 फीसदी या 979 रुपये की बढ़त के साथ 1,52,799 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमत में भी तेजी देखने को मिली। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.57 फीसदी या 3633 रुपये की बढ़त के साथ 2,35,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखी गई है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.04 फीसदी या 1.80 डॉलर की बढ़त के साथ 4,401.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.18 फीसदी या 7.62 डॉलर की बढ़त के साथ 4,349.18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.03 फीसदी या 0.65 डॉलर की बढ़त के साथ 64.15 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.86 फीसदी या 0.55 डॉलर की बढ़त के साथ 64.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
10 Aug 2026 12:09 pm
Published on:
10 Aug 2026 12:09 pm
Also Read
View All