10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhoot Transmission IPO के लिए कई ब्रोकरेज फर्म्स ने दी सब्सक्राइब रेटिंग, ग्रे मार्केट में दिख रहा 30% का प्रीमियम

Dhoot Transmission IPO Today: धूत ट्रांसमिशन का 3,067 करोड़ रुपये का IPO आज खुल गया है। पहले दिन ग्रे मार्केट में शेयर 259 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। कई ब्रोकरेज ने IPO को Subscribe की रेटिंग दी है।
2 min read
Google source verification
Dhoot Transmission IPO

Dhoot Transmission IPO पर कई ब्रोकरेज फर्म्स ने सब्सक्राइब की सलाह दी। (फोटो: Freepik)

Dhoot Transmission IPO GMP Update: ऑटो सेक्टर से जुड़ी कंपनी धूत ट्रांसमिशन का 3,067 करोड़ रुपये का IPO आज खुल गया है। यह 12 अगस्त तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। खास बात यह है कि ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 259 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, कई ब्रोकरेज हाउसेस ने IPO को सब्सक्राइब करने की राय दी है। हालांकि, पहले दिन सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक इश्यू सिर्फ 0.09 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था।

829 से 871 रुपये है शेयर का भाव

कंपनी ने IPO के लिए प्रति शेयर 829 रुपये से 871 रुपये तक का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इस इश्यू से कुल 3,067 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें से 1,400 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे, जबकि 1,667 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए आएंगे। शेयर अलॉटमेंट की संभावित तारीख 13 अगस्त 2026 है। कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग 17 अगस्त को BSE और NSE पर हो सकती है। IPO के रजिस्ट्रार KFin Technologies Private Ltd हैं।

रिटेल निवेशकों ने 0.11 गुना बोली लगाई

पहले दिन सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक IPO कुल 0.09 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.11 गुना और NII यानी गैर-संस्थागत निवेशकों का हिस्सा 0.15 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं QIB यानी योग्य संस्थागत निवेशकों के हिस्से में उस समय 0.00 गुना सब्सक्रिप्शन था। IPO में एक लॉट 17 शेयरो का है।

ग्रे मार्केट में 259 रुपये का प्रीमियम

Investorgain के मुताबिक कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 259 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। यानी ऊपरी प्राइस बैंड 871 रुपये के मुकाबले करीब 30 फीसदी का प्रीमियम दिख रहा है। हालांकि, ग्रे मार्केट का प्रीमियम केवल बाजार का संकेत है और इससे शेयर की वास्तविक लिस्टिंग कीमत तय नहीं होती।

आनंद राठी ने दी सब्सक्राइब रेटिंग

आनंद राठी (Anand Rathi) ने IPO को लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी है। उनके मुताबिक, कंपनी की बाजार में मजबूत स्थिति, लंबे समय से OEM ग्राहकों के साथ संबंध, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और EV कंपोनेंट कारोबार में बढ़ती मौजूदगी इसके मजबूत पक्ष हैं। हालांकि, कुछ खास ग्राहकों पर ज्यादा निर्भरता और प्रोजेक्ट्स को पूरा करना मुख्य चिंताएं बताई हैं।

BP Equities ने भी सब्सक्राइब रेटिंग दी

BP Equities ने भी IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। ब्रोकरेज के अनुसार 871 रुपये के ऊपरी भाव पर IPO का मूल्यांकन FY26 के डाइल्यूटेड EPS 24.4 रुपये के आधार पर 35.7 गुना P/E पर है। कंपनी की मजबूत बाजार स्थिति, ग्राहक संबंध, वित्तीय प्रदर्शन और ऑटो सेक्टर की लॉन्ग टर्म की संभावनाओं को देखते हुए वैल्यूएशन को उचित बताया गया है। इसके अलावा इक्विविजन, चॉइस ब्रोकिंग, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मारवाड़ी शेयर्स एंड फाइनेंस, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट और वेंचुरा सिक्योरिटीज ने भी सब्सक्राइब की राय दी है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

बड़ी खबरें

View All

कारोबार

ट्रेंडिंग