कारोबार

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सस्ता हुआ सोना, तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स में जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले 17 अप्रैल 2026 को Tanishq, Malabar Gold, Kalyan और Joyalukkas पर 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ है।

2 min read
Apr 17, 2026
Gold Rate Today
सोने में गिरावट आई है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने के भाव गिरे हैं। Tanishq, Malabar Gold, Kalyan Jewellers, Joyalukkas जैसे बड़े ज्वेलर्स पर आज 22 कैरेट सोने की कीमत कल से कम है। त्योहार से ठीक पहले यह गिरावट खरीदारों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। लेकिन यह गिरावट आई कहां से? इसके पीछे दुनिया की बड़ी खबरें हैं। लेबनान और इजरायल के बीच 10 दिन का युद्धविराम गुरुवार को लागू हुआ। ऊपर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले दौर की बातचीत इस वीकेंड हो सकती है। जब भी दुनिया में तनाव कम होता है, सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ जाती है। यही आज भी हुआ।

आज कहां क्या भाव है

Tanishq में आज दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोना 1,41,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है। कल यही भाव 1,43,000 रुपये था। जोयालुक्कास, कल्याण ज्वैलर्स और मालाबार गोल्ड तीनों पर आज 22 कैरेट का भाव एक जैसा है। 1,41,350 रुपये प्रति 10 ग्राम। कल यह 1,42,600 रुपये था।

सोने का हाजिर भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के सुबह के भाव भी गिरे हुए हैं। 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,110 रुपये से गिरकर 1,51,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,430 रुपये से गिरकर 1,47,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने का भाव 1,36,260 रुपये से गिरकर 1,34,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 18 कैरेट सोने का भाव 1,24,020 रुपये से गिरकर 1,22,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 14 कैरेट सोने का भाव 98,750 रुपये से गिरकर 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी का भाव 2,51,292 रुपये से गिरकर 2,47,930 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।

सोने-चांदी का वायदा भाव

सोने की घरेलू वायदा कीमत में आज गिरावट और चांदी की घरेलू वायदा कीमत में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना 0.07 फीसदी या 103 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,049 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.09 फीसदी या 2714 रुपये की बढ़त के साथ 2,51,342 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

Published on:
17 Apr 2026 05:04 pm